
दबंग टूर में बिजी Salman Khan, BB वीकेंड का वार होस्ट करेंगी Farah Khan, लगाएंगी घरवालों की क्लास
AajTak
सलमान को रिप्लेस करेंगी फिल्ममेकर फराह खान. कलर्स के इंस्टा हैंडल पर फराह खान के वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट करने की जानकारी दी गई है. फरहा खान की फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा गया है- खूब जमेगी मस्ती जब आएंगी फराह खान लेने सबकी क्लास.
बिग बॉस फैंस को वीकेंड का वार एपिसोड का पूरे हफ्ते इंतजार रहता है. लेकिन शनिवार यानी 11 दिसंबर को सलमान खान लवर्स को रियलिटी शो देखने के बाद निराशा हो सकती है. क्योंकि उनके फेवरेट सलमान खान शो होस्ट नहीं करते नजर आएंगे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












