
दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में हुई थी युवक की हत्या, कोर्ट ने दो लोगों को दिया दोषी करार
AajTak
बीते साल दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के स्लोग में रफाकित कयानी नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने उसकी हत्या के लिए दो लोगों को दोषी माना है. वहीं, तीसरे युवक को आरोपियों की मदद करने का दोषी माना है. रफाकित कयानी पर चाकू से हमला किया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.
दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड (South- East England) में मौजूद स्लोग हिंदू मंदिर (Slough Hindu Temple) के बाहर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. ब्रिटिश पुलिस ने जानकारी देते कहा है कि कोर्ट ने युवक की हत्या के आरोप में दो लोगों को दोषी पाया है. एक और व्यक्ति को भी इस मामले में दोषी पाया गया है. कोर्ट जल्द ही उनको सजा सुनाएगी.
एजेंसी की खबर के मुताबिक, युवक की हत्या के मामले में गुरुवार को रीडिंग क्राउन कोर्ट में सुनवाई हुई. ज्यूरी ने 22 साल के हसन अल-कुबांजी और 21 साल के रियाज मिया को रफाकित कयानी की हत्या के आरोपी में दोषी करार दिया.
वहीं, तीसरे आरोपी 41 साल के मिगुएल पारियन जॉन को अपराधी की सहायता करने और सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार रखने का दोषी पाया गया. अब तीनों आरोपियों को अगली सुनवाई में एक साथ सजा सुनाई जाएगी.
धारदार हथियार से किया था हमला- डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर
टेम्स वैली पुलिस की मेजर क्राइम यूनिट के वरिष्ठ जांच अधिकारी डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर देजन अवरामोविक ने कहा, "आज, जूरी ने हसन अल-कुबनजी और रियाज मिया को पिछले साल 30 अगस्त को स्लोग के कील ड्राइव में रफाकित कयानी की हत्या के आरोपी में दोषी करार दिया है.''
उन्होंने बताया, ''रफाकित के सीने में धारदार हथियार से वार किया गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी. मुझे उम्मीद है कि आरोपियों को मिलने वाली सजा से पीड़ित का दुख कम होगा. हम उनके दुख में साथ खड़े हैं.'' अवरामोविक ने कहा कि यह भी निश्चित है कि हम स्लोग और टेम्स वैली में कहीं भी चाकू से होने वाले अपराध बर्दाश्त नहीं करेंगे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










