
दक्षिण अफ्रीका से नाराज ट्रंप ने किया G20 समिट का बहिष्कार, बोले- कोई भी अधिकारी नहीं लेगा भाग
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों के साथ किए जा रहे 'दुर्व्यवहार' के कारण कोई भी अमेरिकी सरकारी अधिकारी इस साल G20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होगा. ट्रंप ने पहले ही शिखर सम्मेलन में शामिल न होने की घोषणा की थी. अब उपराष्ट्रपति जेडी वैंस का भी दौरा रद्द हो गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि दक्षिण अफ्रीका में इस साल होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी सरकारी अधिकारी हिस्सा नहीं लेगा. उन्होंने इसका कारण दक्षिण अफ्रीकी सरकार द्वारा श्वेत किसानों (अफ्रीकानर्स) के साथ होने वाले कथित दुर्व्यवहार को बताया.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी सरकारी अधिकारी भाग नहीं लेगा, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों के साथ व्यवहार किया जाता है. हालांकि, दक्षिण अफ़्रीकी अधिकारियों ने ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया है.
शिखर सम्मेलन में नहीं जाएंगे वेंस
ट्रंप ने पहले घोषणा की थी कि वह 22-23 नवंबर को प्रमुख और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं की बैठक में भाग नहीं लेंगे और उनकी जगह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के शामिल होने की उम्मीद थी. हालांकि, वेंस की योजनाओं से परिचित एक व्यक्ति ने, जिसने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वेंस अब शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे.
'ये शर्मनाक है...'
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'ये पूरी तरह से अपमानजनक है कि जी-20 दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा.' उन्होंने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत अफ्रीकी लोगों के खिलाफ "दुर्व्यवहार" करने का आरोप लगाया, जिसमें भूमि पर कब्जा और हिंसक हमले शामिल हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









