
दंगे की चपेट में झुलसे ब्रिटेन के कई शहर, 3 बच्चियों की हत्या के बाद अप्रवासियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन
AajTak
इंग्लैंड के साउथपोर्ट स्थित डांस वर्कशॉप में हुई तीन बच्चियों की हत्या के बाद यहां फिर से हिंसा भड़क उठी है और कुछ दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. शनिवार को हुई ताजा हिंसा में कई ब्रिटिश पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं.
ब्रिटेन के कई ब्रिटिश शहरों में एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. यह देश में 13 साल में सबसे बड़ा दंगा बताया जा रहा है. हिंसा की यह आग तब भड़की जब उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड में तीन बच्चियों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई.
हिंसा के जो वीडियो सामने आए हैं उनमें प्रदर्शनकारियों को लिवरपूल में एक दुकान को निशाना बनाते हुए देखा जा सका है. कुछ दंगाइयों ने दुकान की खिड़की पर लात मारी और डंडे से पीटा, जबकि अन्य ने चिल्लाते हुए उसका शटर खोलने का प्रयास किया.
पुलिस अधिकारी हुए घायल
स्टोक-ऑन-ट्रेंट में, अधिकारियों पर ईंटें फेंकी गईं हैं और हल में, प्रवासियों के आवास वाले एक होटल की खिड़कियों को तोड़ दिया गया. लिवरपूल में, एक पुलिस अधिकारी को उसकी मोटरसाइकिल से गिरा दिया गया. बेलफास्ट, मैनचेस्टर और नॉटिंघम में भी हाथापाई की खबरें सामने आ रही हैं.
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के साउथपोर्ट इलाके में भड़की हिंसा, मस्जिद पर हमला, जानिए कारण
हिंसा के बीच पूर्वी तट के शहर हल (Hull) में एक जूते की दुकान में आग लगा दी गई, जबकि दक्षिण-पश्चिमी शहर ब्रिस्टल में घुड़सवार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई है. हल में तैनात अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और बोतलें फेंके जाने वाले विरोध प्रदर्शनों से निपटने के दौरान तीन अधिकारी घायल हो गए.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








