
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, सतर्क रहने की सलाह
AajTak
दूतावास ने अपने बयान में कहा, 'थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास बनी स्थिति को देखते हुए थाईलैंड आने वाले सभी भारतीय यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे थाईलैंड की आधिकारिक वेबसाइटों, विशेष रूप से TAT (Tourism Authority of Thailand) न्यूज़रूम से अपडेट लेते रहें.'
थाईलैंड और कंबोडिया की सेना के बीच सीमा विवाद को लेकर संघर्ष जारी है. इस बीच भारत ने शुक्रवार को अपने नागरिकों को सतर्क रहने और थाईलैंड के सात प्रांतों की यात्रा से बचने की सलाह दी है. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में सभी भारतीय यात्रियों से कहा कि वे प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले थाई अधिकारियों से ताजा अपडेट जरूर लें.
दूतावास ने जारी किया बयान
खबरों के मुताबिक, यह झड़प गुरुवार को शुरू हुई और अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दोनों देशों की सीमाओं पर हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. दूतावास ने अपने बयान में कहा, 'थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास बनी स्थिति को देखते हुए थाईलैंड आने वाले सभी भारतीय यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे थाईलैंड की आधिकारिक वेबसाइटों, विशेष रूप से TAT (Tourism Authority of Thailand) न्यूज़रूम से अपडेट लेते रहें.'
15 भारतीय शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट
भारतीय दूतावास ने TAT की एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे थाईलैंड के सात प्रभावित प्रांतों में यात्रा न करें. थाईलैंड भारतीय पर्यटकों के बीच एक बेहद लोकप्रिय डेस्टिनेशन है. भारत के 15 से अधिक शहरों से थाईलैंड के लिए हफ्ते में 400 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं. लगभग सभी प्रमुख एयरलाइंस भारत और थाईलैंड के बीच सीधी सर्विस देती हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









