
थाईलैंड: एयरपोर्ट पर 80 घंटे फंसे रहे दिल्ली आ रहे 100 से ज्यादा यात्री, शिकायतों पर Air India ने क्या कहा?
AajTak
यात्रियों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि एक ही फ्लाइट ने फुकेत से दो बार उड़ान भरी, लेकिन टेक्निकल समस्याओं की वजह से उसे वापस एयरपोर्ट पर बुला लिया गया.
थाईलैंड (Thailand) के फुकेत में नई दिल्ली आने वाले 100 से ज्यादा यात्री फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से करीब 80 घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रह गए. सभी यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से नई दिल्ली रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की और आरोप लगाया कि फ्लाइट में इतनी देरी के दौरान एयरलाइन के प्रतिनिधियों की तरफ से उन्हें पर्याप्त मदद नहीं मिली.
एयर इंडिया के मुताबिक, 16 नवंबर की रात को उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट तकनीकी खराबी की वजह से 6 घंटे देरी से रवाना हुई.
हालांकि, स्थिति तब और बिगड़ गई जब यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा. आखिरकार वे फ्लाइट में चढ़े, लेकिन एक घंटे बाद ही उन्हें उतार दिया गया, क्योंकि फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई थी.
एयर इंडिया ने कैंसिलेशन की बात स्वीकार की है और हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है.
एयरलाइन ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, "जमीन पर मौजूद हमारे कर्मचारियों ने यात्रियों की असुविधा को कम करने की कोशिश की. होटल में रहने और फूड सहित सभी ऑन-ग्राउंड हेल्प मुहैया कराई, कुछ यात्रियों को वैकल्पिक उपलब्ध फ्लाइट्स में भी ठहराया गया. यात्रियों को पूरी तरह से रिफंड के विकल्प भी दिए गए. एयर इंडिया में, हमारे यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है."
हालांकि, यात्रियों ने इसके उलट आरोप लगाया है. कई यात्रियों ने एयर इंडिया को सोशल मीडिया पर टैग किया और अपनी मुश्किलें साझा की. यात्रियों ने दावा किया कि उन्हें बहुत कम या कोई अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.










