
थम नहीं रही ट्रंप और जिनपिंग की टैक्स वॉर, अब चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% एक्स्ट्रा टैरिफ
AajTak
चीन ने घोषणा की है कि वह गुरुवार से अमेरिकी वस्तुओं पर 84 प्रतिशत तक टैरिफ लगाएगा, जो पहले घोषित 34 प्रतिशत से काफी ज्यादा है. चीन का यह कदम डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा चीनी वस्तुओं पर 104 प्रतिशत का चौंका देने वाला टैरिफ लगाए जाने के बाद उठाया गया है.
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार ट्रेड वॉर थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते दिन ट्रंप ने चीन पर 104% जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. इसके जवाब में आज चीन ने घोषणा की कि वह गुरुवार से अमेरिकी वस्तुओं पर 84 प्रतिशत तक टैरिफ लगाएगा, जो पहले घोषित 34 प्रतिशत से काफी ज्यादा है.
चीन का यह कदम डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा चीनी वस्तुओं पर 104 प्रतिशत का चौंका देने वाला टैरिफ लगाए जाने के बाद उठाया गया है.
आज से लागू हुए ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ बुधवार से प्रभावी हो गए हैं. इनमें चीनी वस्तुओं पर लगाया गया भारी शुल्क भी शामिल है, जिससे ग्लोबल ट्रेड वॉर बढ़ गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












