
...तो विनेश फोगाट को चरखी दादरी से नहीं उतारेगी कांग्रेस? जानें- बजरंग पूनिया को हरियाणा में कहां से लड़ाने की तैयारी
AajTak
काली विंडो वाली एक सफेद एसयूवी बुधवार की सुबह दस जनपथ में घुसी और हर किसी की नजर इसी पर थी कि इस गाड़ी में कौन बैठा है. करीब आधे घंटे बाद गाड़ी राहुल गांधी के सरकारी बंगले से निकली. गाड़ी में बैठे मेहमानों को लेकर सस्पेंस तब दूर हुआ जब कांग्रेस ने दो कुश्ती चैंपियन विनेश फोगट और बजरंग पूनिया की विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ तस्वीर जारी की.
हरियाणा में कांग्रेस की लिस्ट तकरीबन फाइनल हो चुकी है. सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का फार्मूला क्या तय होता है. बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों में बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है. बस ऐलान होना बाकी है. लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि कांग्रेस रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को हरियाणा विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार बना सकती है. इस चर्चा को आज बुधवार को तब और रफ्तार मिल गई जब राहुल गांधी ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से मुलाकात की. श्रीनगर रवाना होने से राहुल गांधी संग दोनों पहलवानों की तस्वीर जारी हुई.
दरअसल, बुधवार की सुबह काली विंडो वाली एक सफेद एसयूवी दस जनपथ में घुसी और हर किसी की नजर इसी पर थी कि इस गाड़ी में कौन बैठा है. करीब आधे घंटे बाद गाड़ी राहुल गांधी के सरकारी बंगले से निकली. गाड़ी में बैठे मेहमानों को लेकर सस्पेंस तब दूर हुआ जब कांग्रेस ने दो कुश्ती चैंपियन विनेश फोगट और बजरंग पूनिया की विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ तस्वीर जारी की. इसके बाद राजनीतिक पारा बढ़ गया. कयास लगने शुरू हो गए कि क्या कांग्रेस दोनों पहलवानों को हरियाणा के चुनावी अखाड़े में उतारने की तैयारी में है?
राहुल गांधी के साथ बैठक ने हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों में विनेश फोगट और बजरंग पूनिया के चुनावी राजनीति में उतरने की संभावना को बढ़ा दिया है. यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा मास्टरस्ट्रॉक साबित हो सकता है, क्योंकि वह न केवल जाट वोटों को एकजुट करना चाहती है, बल्कि भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी वोटों को भी अपने पक्ष में करना चाहती है.
राज्यसभा नहीं तो विधानसभा ही सही!
बता दें कि कांग्रेस शुरू से ही भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता को समझती रही है और पहलवानों के मुद्दे पर सरकार पर सीधा हमला बोलती रही है. चूंकि हाल ही में हुए पेरिस ओलंपिक में विनेश गोल्ड मेडल से चूक गईं, इसलिए उनकी इस बड़ी उपलब्धि के लिए एकजुटता दिखाने के लिए हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने राज्यसभा उन्हें राज्यसभा भेजने का विकल्प पार्टी के सामने रख दिया था. हालांकि, विनेश उम्र सीमा में खरी नहीं उतरीं. ऐसे में आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को अपनी बात पर अमल करने का एक नया मौका मिल गया है. इससे भाजपा को संवेदनशील महिला सुरक्षा मुद्दे पर कांग्रेस घेर सकती है.
विनेश को चरखी दादरी नहीं, इस सीट से मिल सकता है टिकट

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







