
तो टूट गया सीजफायर! नेतन्याहू ने दिया गाजा पर भीषण हमले का आदेश, हमास के इस कदम से नाराज
AajTak
गाजा में युद्धविराम के बीच फिर हिंसा भड़क गई है. इज़राइल ने हमास पर समझौते के उल्लंघन और बंधकों की वापसी में देरी का आरोप लगाया, जबकि नेतन्याहू ने 'शक्तिशाली हमलों' के आदेश दिए. मिस्र मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है, लेकिन शांति प्रक्रिया अब खतरे में दिख रही है.
गाजा में युद्धविराम के बावजूद तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को सेना को 'शक्तिशाली हमले' शुरू करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि हमास ने युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन किया है, इसलिए अब जवाब देना जरूरी है.
इस घोषणा के साथ ही अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ नाज़ुक युद्धविराम खतरे में पड़ गया है. नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने जिस तरह से बंधक के अवशेष लौटाए हैं, वह समझौते का 'स्पष्ट उल्लंघन' है.
यह भी पढ़ें: गाजा में युद्धविराम के बाद फूटा अंदरूनी गुस्सा... अब गृहयुद्ध का खतरा मंडराया
बंधकों के शवों की वापसी पर विवाद
रिपोर्टों के मुताबिक, इजराइल के सैनिकों पर दक्षिणी गाजा में तब हमला हुआ जब हमास ने एक बंधक के शव लौटाए. बाद में हमास के सशस्त्र विंग, अल-कसम ब्रिगेड ने कहा कि वह बाकी शवों की वापसी को 'रोक' रहा है, क्योंकि इजराइल लगातार सीजफायर तोड़ रहा है. हमास का कहना है कि गाजा में जारी बमबारी से खोज और शव बरामद करने की प्रक्रिया बाधित हो रही है.
बंधकों के शवों की बरामदगी और वापसी इस संघर्ष विराम के अगले चरणों के लिए सबसे बड़ी अड़चन बन चुकी है. आने वाले चरणों में हमास के निरस्त्रीकरण, अंतरराष्ट्रीय शांति सेना की तैनाती और गाजा की भविष्य की शासन व्यवस्था जैसे जटिल मुद्दों पर चर्चा होनी है. हमास का कहना है कि गाजा में भारी तबाही के कारण शवों को ढूंढना बेहद मुश्किल हो गया है, जबकि इजरायली अधिकारियों का आरोप है कि संगठन जानबूझकर शवों की वापसी में देरी कर रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








