
...तो खत्म हो जाएगी Google की बादशाहत, OpenAI ला रहा AI सर्च इंजन, कैसे होगा दूसरों से अलग
AajTak
OpenAI Search Engine: ChatGPT और Sora जैसे AI टूल्स के बाद OpenAI एक सर्च इंजन लॉन्च कर सकता है. पिछले कुछ दिनों से इस सर्च इंजन की चर्चा हो रही है. इसका सीधा मुकाबला Google Search से होगा. दो दशकों से गूगल का इस कैटेगरी में दबदबा है. कई प्लेयर्स ने गूगल से मार्केट शेयर छीनने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई सफल नहीं हुआ है.
OpenAI जल्द ही नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकता है. ChatGPT, Dall-E और Sora जैसे AI जनरेटिव टेक्स्ट, फोटो और वीडियो टूल्स दिखाने के बाद अब कंपनी वेब सर्च के लिए टूल लॉन्च कर सकती है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
रिपोर्ट्स की मानें तो Google I/O से एक दिन पहले यानी सोमवार को OpenAI अपना नया टूल लॉन्च करेगा. ये टूल कुछ और नहीं बल्कि Google Search की तरह की एक सर्च इंजन हो सकता है, जो AI बेस्ड होगा. इस टूल के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप इस टूल से जब कोई सवाल करें, तो उनके जवाब के साथ सोर्स की भी जानकारी ब्राउजर पर मिलेगी. नए प्लेटफॉर्म में फोटोज भी शामिल होंगी. ये गूगल सर्च के मुकाबले बहुत तेज होगा. इसके अलावा किसी यूजर को जो सवाल होगा, उसे उसका सटीक जवाब मिलेगा.
यह भी पढ़ें: OpenAI की बड़ी तैयारी, ChatGPT के बाद लॉन्च कर सकता है सर्च इंजन, Google को देगा टक्कर
अगर आप इस प्लेटफॉर्म पर टायर चेंज करने का तरीका सर्च करते हैं, तो तस्वीरों में आपको पूरा प्रॉसेस भी एक्सप्लेन किया जा सकता है. अभी गूगल या किसी दूसरे सर्च इंजन पर जब आप कुछ सर्च करते हैं, तो आपको कई सारी लिंक्स मिलती हैं.
वहीं AI सर्च इंजन पर आपको सीधा रिजल्ट मिलेगा. अगर OpenAI ऐसा कोई प्रोडक्ट लॉन्च करता है, तो निश्चित रूप से यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस मिलेगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












