
तो क्या 'टैरिफ अटैक' पर 90 दिनों की रोक लगा रहे ट्रंप? जानें- वायरल दावे पर क्या बोला व्हाइट हाउस
AajTak
अमेरिकी शेयर बाजारों में भी शुरुआत में गिरावट देखी गई, लेकिन व्हाइट हाउस के सलाहकार केविन हैसेट के बयान के बाद कुछ सुधार हुआ. उन्होंने CNBC को बताया कि ट्रंप सभी देशों (चीन को छोड़कर) के लिए टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगाने पर विचार कर रहे हैं. लेकिन बाद में व्हाइट हाउस ने इस बयान को 'फेक न्यूज़' बताया, जिससे शेयर बाजार फिर गिर गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ नीति ने एक बार फिर सोमवार को वैश्विक बाजारों को झटका दिया. ट्रंप ने कहा कि विदेशी सरकारों को ये टैरिफ हटवाने के लिए 'बहुत सारा पैसा' चुकाना होगा. हालांकि अमेरिकी शेयर बाजारों को कुछ देर के लिए राहत मिली, जब यह संकेत मिला कि टैरिफ पर कुछ समय के लिए रोक लग सकती है, लेकिन बाद में शेयर फिर गिर गए.
एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई और तेल की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई. निवेशकों को डर है कि ट्रंप द्वारा इस टैरिफ को 'किसी चीज को ठीक करने की दवा' कहा जा रहा है जो कीमतों में बढ़ोतरी, मांग में गिरावट और संभवतः वैश्विक मंदी का कारण बन सकता है.
व्हाइट हाउस ने किया खबर का खंडन
अमेरिकी शेयर बाजारों में भी शुरुआत में गिरावट देखी गई, लेकिन व्हाइट हाउस के सलाहकार केविन हैसेट के बयान के बाद कुछ सुधार हुआ. उन्होंने CNBC को बताया कि ट्रंप सभी देशों (चीन को छोड़कर) के लिए टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगाने पर विचार कर रहे हैं. लेकिन बाद में व्हाइट हाउस ने इस बयान को 'फेक न्यूज़' बताया, जिससे शेयर बाजार फिर गिर गया.
EU ने की 'जीरो-फॉर-जीरो' टैरिफ की पेशकश
यूरोपीय संघ, जो इस बात को लेकर बंटा हुआ है कि अमेरिका पर कितनी सख्ती से प्रतिक्रिया देनी चाहिए, ने कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार है लेकिन जवाबी कार्रवाई के लिए भी तैयार है. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि EU ने ट्रंप को औद्योगिक वस्तुओं (industrial goods) पर 'जीरो-फॉर-जीरो' टैरिफ की पेशकश की है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










