
...तो ईरान नहीं करेगा इजरायल पर सीधा हमला, US राष्ट्रपति बाइडेन ने जताई संभावना
AajTak
अमेरिका पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि अगर इजरायल पर हमला हुआ तो वह उसका साथ देगा. वहीं, अमेरिकी नौसेना ने इजरायली सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मध्य पूर्व में युद्धपोत और एक पनडुब्बी को भी तैनात किया है.
ईरान में हमास चीफ की हत्या और लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल के लगातार एक्शन ने मिडिल ईस्ट के हालात को बिगाड़ दिया है. ईरान लगातार इजरायल पर हमला करने की धमकी दे रहा है. जबकि इजरायल भी अपने दुश्मनों को मार रहा है. इस क्षेत्र में तेजी से बदलते हालात पर पूरी दुनिया की नजर है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर गाजा में युद्धविराम समझौता हो जाता है तो ईरान इजरायल के खिलाफ हमले को रोकने पर विचार कर सकता है.
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मंगलवार को जब पूछा गया कि क्या उन्हें उम्मीद है कि गाजा युद्धविराम समझौता होने पर ईरान इजरायल पर जवाबी हमला नहीं करेगा, तो उन्होंने कहा, 'यही मेरी उम्मीद है'. इससे पहले न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने तीन वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया था कि संघर्ष विराम समझौता ही ईरान को इजरायल के खिलाफ सीधे हमले से रोक सकता है.
अगर वार्ता नहीं हुई तो... बता दें कि अमेरिका पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि अगर इजरायल पर हमला हुआ तो वह उसका साथ देगा. वहीं, अमेरिकी नौसेना ने इजरायली सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मध्य पूर्व में युद्धपोत और एक पनडुब्बी को भी तैनात किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ ईरानी सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अगर गाजा वार्ता विफल हो जाती है तो हिजबुल्लाह जैसे सहयोगियों के साथ ईरान सीधा हमला करेगा.
यह भी पढ़ें: इजरायल पर 11 महीने में दो बड़े हमले, क्या इस बार अमेरिका बनेगा रक्षक... कितनी है तैयारी?
गाजा से लोगों का विस्थापन जारी इजरायली हमलों और युद्द की आशंका के चलते गाजा से लोगों का पलायन जारी है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में दक्षिण पश्चिम गाजा में 75 हजार से ज़्यादा लोग विस्थापित हुए हैं. पिछले हफ्ते ही इजरायली सेना ने इन इलाकों को खाली करने का आदेश दिया था. पिछले साल 7 अक्टूबर के बाद से गाजा में इजरायली हमले लगातार जारी हैं. यहां अब तक करीब 40 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं.
क्या इस हफ्ते हमला करेगा ईरान अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान या उसके प्रतिनिधि इस हफ्ते इजरायल पर सीधा हमला बोल सकते हैं. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि ईरानी हमले को रोकने के लिए अमेरिका तैयारी कर रहा है. इसके लिए मिडिल-ईस्ट में एक गाइडेड मिसाइल पनडुब्बी भेजी गई है. अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन को भी भेज रहा है. यूएसएस अब्राहम लिंकन लड़ाकू विमान एफ-35 से लैस है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







