
'... तो अमेरिकी दुनिया में कहीं भी सुरक्षित नहीं रहेंगे', अली खामेनेई ने बताई ईरान की युद्ध रणनीति!
AajTak
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर किए गए एक आर्टिकल में अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी गई है. इसमें कहा गया है कि यदि भविष्य में कोई संघर्ष हुआ तो वह सीमाओं से बाहर कई मोर्चों पर फैलेगा और अमेरिकी हित व नागरिक दुनिया में कहीं भी सुरक्षित नहीं रहेंगे.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की आधिकारिक वेबसाइट english.khamenei.ir पर एक ईरानी अखबार का आर्टिकल शेयर किया गया है. वेबसाइट पर इस आर्टिकल को अपलोड करते हुए शीर्षक में लिखा गया है, 'दुश्मन के हमले की स्थिति में ईरान की रणनीति क्या होगी? सदा-ए-ईरान अखबार के संपादकीय में इस सवाल का जवाब पेश है.' इसमें अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि भविष्य में कोई नया संघर्ष हुआ तो वह केवल सीमित दायरे में नहीं रहेगा, बल्कि कई मोर्चों पर फैलेगा.
इस आर्टिकल में कहा गया है कि ऐसे युद्ध में पहले से तय सभी रेड लाइंस पूरी तरह बदल जाएंगी और युद्ध का मैदान पहले से कहीं अधिक व्यापक होगा. अगर अमेरिकी आक्रामकता ईरानी जमीन और उसके बच्चों के जीवन तक पहुंचती है, तो फिर अमेरिकी हित और अमेरिकी नागरिक दुनिया में कहीं भी सुरक्षित नहीं रहेंगे. आर्टिकल में साफ शब्दों में कहा गया है कि संभावित युद्ध की स्थिति में ईरान द्वारा टारगेट किए जाने वाले दुश्मन के ठिकानों की सूची भी कहीं अधिक विस्तृत होगी.
ईरानी अखबार के इस आर्टिकल में यह भी याद दिलाया गया है कि हाल ही में हुए 12-दिवसीय युद्ध के दौरान ईरान के क्षेत्रीय सहयोगियों ने प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं किया था और इस्लामिक रिपब्लिक ने अकेले ही 'जायोनिस्ट और अमेरिकी आक्रमणकारियों' का सामना किया. ईरान ने चेतावनी दी कि किसी भी संभावित नए टकराव में दुश्मन को एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग और विविध मोर्चों का सामना करना पड़ेगा. ये मोर्चे अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों और संघर्ष क्षेत्रों में सक्रिय होंगे, जिससे युद्ध का दायरा और असर दोनों कहीं ज्यादा व्यापक हो जाएंगे.
इस बच ईरान ने अपने मिसाइल प्रोग्राम और खतरनाक परमाणु महत्वाकांक्षाओं को लेकर ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए इन्हें सरासर झूठ बताया है. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकी ने X पर पोस्ट किया, 'पेशेवर झूठे लोग सच का भ्रम पैदा करने में माहिर होते हैं. झूठ को बार-बार दोहराने से वह सच बन जाता है. यह नाजी जोसेफ गोएबल्स की प्रोपगेंडा थियरी है. अब अमेरिकी प्रशासन और उसके आसपास मंडरा रहे युद्ध से लाभ लेने वाले, विशेष रूप से नरसंहार करने वाली इजरायली सरकार, ईरान के खिलाफ अपने भयावह दुष्प्रचार को अंजाम देने के लिए इसका व्यवस्थित रूप से उपयोग कर रहे हैं. ईरान के परमाणु कार्यक्रम, ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों और जनवरी में हुए प्रदर्शनों में हुई मौतों की संख्या के संबंध में वे जो भी आरोप लगा रहे हैं, वह महज झूठ की पुनरावृत्ति है. किसी को भी इन दावों से मूर्ख नहीं बनना चाहिए.'

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







