
'तो अगला नंबर यूरोप का होगा...', हमास से जंग के बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने पश्चिम देशों को चेताया
AajTak
इजरायली पीएम ने कहा, यह स्थानीय लड़ाई नहीं है, यह वैश्विक लड़ाई है. सबसे बड़ी जरूरत इस धुरी को हराना है. वह लड़ाई अब हम गाजा में हमास के खिलाफ लड़ रहे हैं. जीत का कोई विकल्प नहीं है. हम हमास को हरा देंगे, हम हमास को खत्म कर देंगे. हम जीतेंगे.
हमास और इजरायल में भीषण जंग जारी है. इजरायल गाजा पट्टी में लगातार हमास के ठिकानों पर हवाई और जमीनी हमले कर रहा है. इसी बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ये लड़ाई सभ्यता और बर्बरता के बीच है. उन्होंने कहा, अगर मध्य पूर्व आतंक की धुरी पर गिर गया, तो अगला नंबर यूरोप का होगा और कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा.
हमास ने 7 अक्टूबर को दुनिया के ताकतवर देशों में शुमार इजरायल पर भीषण हमला किया था. इस हमले में 1400 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद से इजरायली पीएम नेतन्याहू हमास के खात्मे तक जंग न रोकने की बात कह रहे हैं. नेतन्याहू ने कहा कि आतंक की धुरी का नेतृत्व ईरान कर रहा है. इसमें हिजबुल्लाह, हमास, हौथिस और उनके अन्य गुर्गे शामिल हैं.
यह वैश्विक लड़ाई- नेतन्याहू
इजरायली पीएम ने कहा, यह स्थानीय लड़ाई नहीं है, यह वैश्विक लड़ाई है. सबसे बड़ी जरूरत इस धुरी को हराना है. वह लड़ाई अब हम गाजा में हमास के खिलाफ लड़ रहे हैं. जीत का कोई विकल्प नहीं है. हम हमास को हरा देंगे, हम हमास को खत्म कर देंगे. हम जीतेंगे, और हमारा मानना है कि सभी सभ्य शक्तियों को इस प्रयास में हमारा समर्थन करना चाहिए.
जंग में 10000 फिलिस्तीनियों की मौत
इजरायल ने हमास के ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं. इजरायली सेना हमास के ठिकानों को एयरस्ट्राइक और ग्राउंड ऑपरेशन कर तबाह कर रही है. इन हमलों में अब तक 10000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. बीते दिन इजरायल ने हमास के 450 ठिकानों को तबाह कर दिया. इतना ही नहीं इजरायल ने गाजा शहर में हमास के सैन्य परिसर पर भी कब्जा कर लिया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










