
तैमूर ने डांस करते पैपराजी को दिया पोज, क्यूटनेस देख फिदा हुए फैंस, Video
AajTak
वीडियो में तैमूर पापा सैफ की गोद से उतरते ही कैमरे पर विक्टरी साइन दिखाकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं. तैमूर दोनों हाथों से विक्टरी साइन दिखा रहे हैं. कार्टून प्रिंटेड टी-शर्ट, ब्लू हाफ पैंट और चेहरे पर मास्क लगाए तैमूर की ये एक्साइटमेंट पैपराजी को भी खुश कर गई.
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर सबसे पॉपुलर स्टारकिड हैं. उनकी क्यूटनेस और उनकी शरारत दोनों ही फैंस को बहुत भाती है. अपने मम्मी-पापा की तरह ही तैमूर भी अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहते हैं. अब हाल ही में पैपराजी को पोज देते तैमूर का एक वीडियो सामने आया. डांस करते हुए पोज देते तैमूर का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












