
तैमूर-जहांगीर के नाम पर ट्रोल हुए 'सैफीना, अब हेटर्स को सैफ अली खान ने दिया जवाब
AajTak
मालूम हो कि करीना ने फरवरी 2021 में जहांगीर को जन्म दिया. जहांगीर को कपल प्यार से जेह कहकर बुलाता है. जेह से पहले उनका एक बेटा और है. बेटे का नाम है तैमूर.
एक्टर करीना कपूर खान और सैफ अली खान अक्सर खबरों में रहते हैं. कई बार ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है. करीना और सैफ को अपने दोनों बेटों के नाम तैमूर और जहांगीर के चलते भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. हाल ही में सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने इस मामले में अपने भाई-भाभी का सपोर्ट किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी. अब सैफ अली खान ने भी इस पर रिएक्ट किया है. क्या बोले सैफ अली खान? हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, एक इंटरव्यू में सैफ से उनके दोनों बेटों के नाम को लेकर हुई ट्रोलिंग पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- दुनिया एक जैसी नहीं है, लोग समान रूप से खुश नहीं हैं. हम विशेषाधिकार प्राप्त लोग है और मुझे लगता है कि हम अच्छे लोग हैं. हम हमारा टैक्स भरते हैं. हम लीगल लोग हैं. और लोगों को एंटरटेन करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. हम अच्छा करते हैं और हम दुनिया में पॉजिटिविटी के लिए अपना अमाउंट देते हैं. और उन लोगों पर कमेंट करना जो नेगेटिविटी फैला रहे और विभाजन कर रहे, वास्तव में इसके लायक नहीं है. मैं इससे दूर रहने और किसी और चीज़ पर फोकस करने की कोशिश करता हूं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












