
तैमूर की तरह क्यूट है करीना का दूसरा बेटा जेह, दोनों बेटों संग अनसीन फोटो वायरल
AajTak
खबरें हैं कि करीना संग उनके दोनों बेटों की ये फोटो उनकी प्रेग्नेंसी बुक का हिस्सा होंगी. इस बुक में करीना की उनके बेटों संग और भी कई अनसीन तस्वीरें देखने को मिलेंगी.
करीना कपूर के पहले बेटे तैमूर अली खान को इस कदर मीडिया अटेंशन मिला कि एक वक्त एक्ट्रेस के लिए इससे तैमूर को बचाना मुश्किल हो गया था. इस भयावह एक्सपीरिंयस के बाद करीना ने अपने दूसरे बेटे जेह को मीडिया की नजरों से बचाने का सोचा है. अभी तक जेह का चेहरा दिखाती कोई तस्वीर सामने नहीं आई है. लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में ज्यादा देर तक चीजें कहां छिपाई जा सकती हैं. सोशल मीडिया पर करीना की उनके बेटे जेह और तैमूर संग अनसीन तस्वीरें वायरल हो रही हैं. करीना कपूर खान के इंस्टा फैनक्लब पर दो तस्वीरें सामने आई हैं, जहां करीना कपूर अपने बेटों संग खेलते हुए नजर आ रही हैं. पहली तस्वीर में तैमूर के होने का दावा है. जहां तैमूर ने किताब पकड़ी हुई है. तैमूर करीना की गोद में बैठे हैं और बुक की तरफ ध्यान से देख रहे हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












