
तेल के बाद भारत ने बढ़ाई रूसी कोयले की खरीद, ये है बड़ी वजह
AajTak
भारत ने 2022 से रूसी कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी है और अब रूस भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है. अब खबर है कि भारत रूस से कोयले की खरीद भी बढ़ा रहा है. मई महीने में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर कोयले की खरीद की है.
रूस से भारी मात्रा में तेल खरीद रहे भारत ने रूसी कोयले की खरीद भी काफी बढ़ा दी है. मई के महीने में भारत का रूसी कोयला खरीद बढ़कर 13 लाख टन हो गया जो पिछले दो साल का उच्चतम स्तर है. रूसी कोयले की खरीद बढ़ने की वजह रूस का भारत को सस्ता और अच्छी क्वालिटी का कोयला देना बताया जा रहा है.
रूसी अखबार Kommersant ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में बताया कि रूस से भारत का कोयला खरीद बढ़ रहा है. रिपोर्ट में बताया गया कि रूस भारत को अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर कोयला दे रहा है जिससे भारत के कुल कोयला आयात में रूसी कोयले का हिस्सा 7.5% हो गया है. इंडोनेशिया भारत का शीर्ष कोयला आपूर्तिकर्ता है जिससे मई में भारत ने 98 लाख टन कोयला खरीदा था. भारत अब रूस के हाई क्वालिटी कोयले की खरीद में वृद्धि कर रहा है.
कंसल्टिंग सर्विस प्लेटफॉर्म Bigmint के आकंड़ों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया कि मई में भारत का कुल कोयला आयात 10% बढ़कर 1.74 करोड़ टन हो गया जो कि जून 2024 के बाद से सबसे ज्यादा है.
रूसी कोयला खरीद बढ़ने की क्या है वजह?
नेशनल क्रेडिट रेटिंग्स में कॉर्पोरेट रेटिंग्स ग्रुप के डायरेक्टर नरीमन ताइकेतायेव ने रूसी अखबार को बताया कि रूस से कोयला खरीद बढ़ने की वजह रूसी कोयले की क्वालिटी और उसका इंडोनेशियाई कोयले से सस्ता होना है.
उन्होंने कहा कि रूस के कोयला आपूर्तिकर्ता भारतीय खरीददारों को अपेक्षाकृत कम कीमतों पर कोयला दे देते हैं और भारत की भविष्य की कोयला जरूरतों को रूस पूरा कर सकता है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








