
तेल का सारा खेल, ट्रंप के बाद अब NATO की धमकी... क्या US का रूस के बहाने भारत पर निशाना है?
AajTak
Donald Trump द्वारा Russia को 50 दिन में यूक्रेन से युद्ध रोकने या फिर तगड़े टैरिफ का सामना करने की धमकी दी गई, तो अब NATO चीफ ने रूस के व्यापारिक साझेदार देशों को 100 फीसदी टैरिफ की चेतावनी दी है और इनमें भारत, चीन व ब्राजील सबसे ऊपर हैं.
एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) दुनिया के तमाम देशों पर अपना टैरिफ बम (Trump Tariff) फोड़ते जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर रूस-यूक्रेन में लंबे समय से जारी युद्ध (Russia-Ukraine War) रोकने के लिए भी ट्रंप ने टैरिफ को ही हथियार बनाया है. सोमवार को उन्होंने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को 50 दिन में यूक्रेन से युद्ध रोकने या फिर तगड़ा टैरिफ झेलने की धमकी दे डाली, रूस की ओर से भी करारा पलटवार किया गया. वहीं अब नाटो की ओर से रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों को चेतावनी दी गई है कि अगर वे उससे ट्रेड जारी रखते हैं, तो फिर 100 फीसदी टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में एक बार फिर ट्रेड वॉर (Trade War) की आशंका गहराने लगी है, क्योंकि इसका सीधा असर चीन, ब्राजील और भारत जैसे देशों पर पड़ सकता है. आइए समझते हैं कैसे?
'रूस से जारी रखा ट्रेड, तो 100% टैरिफ' सबसे पहले बताते हैं कि नाटो की ताजा धमकी (NATO Warning) के बारे में, तो अमेरिकी सीनेटरों के साथ बैठक के दौरान नाटो महासचिव मार्क रूट ने जो देश रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच रूसी तेल और गैस का आयात जारी रखते हैं, तो उन्हें पर कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है और उनपर 100 फीसदी तक टैरिफ (100% Tariff) लगाया जा सकता है. रूट ने खासतौर पर भारत (India), चीन (China) और ब्राजील (Brazil) को रूस के साथ उनके मौजूदा व्यापार को लेकर कड़ी चेतावनी दी है.
मार्क रूट ने साफ शब्दों में कहा कि मास्को में बैठा व्यक्ति अगर यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने की सलाह को गंभीरता से नहीं लेता है, तो फिर उसे आर्थिक रूप से अलग-थलग करने के लिए कड़े टैरिफ लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि आप बीजिंग या दिल्ली में रहते हैं और या फिर चाहे ब्राजील के राष्ट्रपति हैं, तो आपको इस पर विशेष रूप से ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि अगर ऐसा होता है तो सबसे ज्यादा आप तीन इससे प्रभावित हो सकते हैं. इसके साथ ही नाटो महासचिव ने तीनों देशों से रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin को शांति वार्ता के लिए गंभीरता से राजी कराने के प्रयास करने की भी अपील की.
ट्रंप की दो टूक, तो नाटो की चेतावनी इससे पहले बीते सोमवार को नाटो के साथ बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए दबाव बनाते हुए दो टूक (Trump Warns Russia) कह दिया था कि अगर 50 दिनों के बाद भी युद्ध को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाता है, तो यह बहुत बुरा होगा और कड़े टैरिफ समेत अन्य प्रतिबंध लगाए जाएंगे. उन्होंने ये संकेत भी दिए थे कि बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन रूसी तेल खरीदार देशों पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है, जो 100% तक हो सकता है.
रूस का पलटवार- 'हम सामना करेंगे...' Trump की धमकी के बाद अगले ही दिन रूस की ओर से भी प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार किया गया और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) ने मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी पर कहा, 'हम ये समझना चाहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति किस वजह से धमकी दे रहे हैं और मुझे इसे लेकर कोई संदेह नहीं है कि हम नए प्रतिबंधों का सामना कर लेंगे.' अमेरिका और रूस के बीच इस तनातनी के चलते एक बार फिर Trade War की आशंका गहराने लगी है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति (Global Energy Supply) पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










