तेलुगू फिल्म से की शुरुआत, रिया चक्रवर्ती ने 9 साल के करियर में दीं 6 फ्लॉप फिल्में
AajTak
साल 2014 में यह फिल्म 'सोनाली केबल' में दिखाई दीं. साल 2018 में रिया वरुण मित्रा संग फिल्म 'जलेबी' में नजर आईं. रिया ने करीब नौ फिल्में की हैं, जिसमें से 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सुर्खियों में आनी शुरू हुईं. एक्ट्रेस दिवंगत सुशांत की गर्लफ्रेंड थीं. रिया का जन्म बंगाली परिवार में बैंगलुरु, कर्नाटक में हुआ. इनके पिता आर्मी ऑफिसर थे, जिसकी वजह से इनकी पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई. एमटीवी इंडिया में सक्सेसफुल वीडियो जॉकी बनने के बाद इन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. साल 2012 में तेलुगू फिल्म 'तुनेगा तुनेगा' से एक्ट्रेस ने डेब्यू किया. इसके बाद साल 2013 में यह बॉलीवुड फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' में नजर आईं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












