
तेलंगाना: सिकंदराबाद में जानलेवा हुई अग्निपथ की जंग, फायरिंग में एक की मौत, CRPF की 3 कंपनियां भेज रहा केंद्र
AajTak
अग्निपथ स्कीम के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन अब जानलेवा हो गए हैं. तेलंगाना के सिकंदराबाद में आज भारी बवाल हुआ. इसमें एक शख्स की मौत हो गई है. वहीं 13 लोग घायल हो गए हैं.
Agnipath Scheme Protests: अग्निपथ स्कीम के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन अब जानलेवा हो गए हैं. तेलंगाना के सिकंदराबाद में आज भारी बवाल हुआ. इसमें एक शख्स की मौत हो गई है. वहीं 13 लोग घायल हो गए हैं. तेलंगाना के अलावा यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान में भी अग्निपथ स्कीम का विरोध हो रहा है. प्रदर्शन को देखते हुए गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. वहां सीआरपीएफ की तीन कंपनियों को भेजा जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, सिकंदराबाद में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था. वहां ट्रेन में आग लगा दी गई थी. इसके साथ ही काफी तोड़फोड़ की गई थी. पत्थरबाजी के वीडियो भी सामने आए थे.
यह भी पढ़ें - अग्निपथ पर आर्मी का बड़ा अपडेट, अगले शुक्रवार से शुरू हो जाएगी भर्ती प्रक्रिया
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेलवे स्टेशन पर एक तरफ पुलिसवाले खड़े हैं. वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारी. प्रदर्शनकारियों की तरफ से पुलिस पर लगातार पत्थरबाजी हो रही थी. स्टेशन पर पत्थरों का ढेर लगा हुआ देखा जा सकता है.
विरोध प्रदर्शन के दौरान कुल 17 राउंड फायरिंग हुई है. इसमें 1 शख्स की मौत हो गई है. वहीं 13 लोग जख्मी हैं. इनमें से एक शख्स की हालत गंभीर है. पहले जानकारी आई थी कि सिकंदराबाद में कुल दो छात्रों की हालत गंभीर थी, इसमें से एक को हॉस्पिटल लेकर जाया गया था.
सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर हुए बवाल के बाद तेलंगाना में बाकी जगहों पर पुलिस अलर्ट हो गई थी. पुलिस अधिकारी परमेश्वर रेड्डी ने कहा था कि शांति से प्रदर्शन कर रहे लोगों से उनको कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन सरकारी संपत्ति जलाने से युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ेगा.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







