
'तेरे बाप का क्या जाता है', Shweta Tiwari ने किलर स्माइल के साथ हेटर्स को दिया करारा जवाब
AajTak
श्वेता तिवारी ने इंस्टा पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. श्वेता तिवारी ने इन स्टनिंग फोटोज के साथ हेटर्स की बोलती बंद की है. श्वेता तिवारी की ये तस्वीरें आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए. इन फोटोज में श्वेता तिवारी हंसते हुए नजर आ रही हैं. मुस्कुराते हुए श्वेता तिवारी की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में से एक श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की खूबसूरती के क्या ही कहने. इंडियन पहने या वेस्टर्न, श्वेता हर आउटफिट में धमाल मचाती हैं. श्वेता तिवारी की मिलियन डॉलर स्माइल तो माशाल्लाह, उनके हर लुक्स में चार चांद लगाती हैं. श्वेता को खिलखिलाकर हंसते हुए देखना किसकी विश नहीं होगी. तो लीजिए आपकी ये विश पूरी हो गई.
श्वेता की ये तस्वीरें मिस करना होगी भूल
एक्ट्र्रेस ने इंस्टा पर अपनी स्माइलिंग तस्वीरें पोस्ट की हैं. जो कि हैप्पी वाइब्स देती हैं. श्वेता तिवारी ने अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं. चारों ही फोटोज में श्वेता तिवारी अपनी किलर स्माइल से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं. साइड पार्टेड हेयर्स, मल्टीकलर मैक्सी ड्रेस, रेड लिपस्टिक में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के स्टनिंग लुक को मिस करना बड़ी भूल होगी. ये तस्वीरें जितनी शानदार हैं उससे ज्यादा मजेदार है श्वेता तिवारी का कैप्शन.
Dangal के Box Office Collection को टक्कर देगी KGF 2? बनेगी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म
हंसते हुए श्वेता ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने लिखा, ''वे- इतना क्यों हंस रही है... हम- तेरे बाप का क्या जाता है.'' श्वेता तिवारी का ये पोस्ट और उसका कैप्शन काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस लाफिंग और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. फैंस श्वेता तिवारी की किलर स्माइल और उनके शानदार लुक्स की तारीफ कर रहे हैं. श्वेता तिवारी एक ऐसी अदाकारा हैं जो अपने काम को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं. साथ ही श्वेता तिवारी अपने स्टनिंग लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं.
एक हाथ में बेटी को गोद लेने पर ट्रोल हुईं देबीना बनर्जी, यूजर्स बोले- बेबी है खिलौना नहीं है

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












