
तेजप्रताप यादव बोरिया-बिस्तर लेकर राबड़ी देवी के घर में हुए शिफ्ट... बोले- यहीं से हो रही साजिश
AajTak
लालू के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड वाले आवास में रहेंगे. कल देर रात तेजप्रताप अपने सामान के साथ राबड़ी देवी के आवास में रहने चले आए और रात में यहीं सोए भी.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने खिलाफ हो रही साजिशों को नाकाम करने के लिए तय किया है कि वो अब 10 सर्कुलर रोड वाले आवास में रहेंगे. यह आवास पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का है. तेजप्रताप यादव मंगलवार की रात ही सामान के साथ राबड़ी देवी के आवास में रहने चले आए और रात में यहीं सोए भी.
तेजप्रताप यादव के छोटे भाई तेजस्वी यादव भी इसी आवास में रहते हैं. तेजप्रताप का मानना है कि उनके खिलाफ जितनी तरह की साजिशें रची जा रही हैं, वह राबड़ी देवी के आवास से ही रची जा रही है. राबड़ी आवास में इफ्तार पार्टी के बाद से लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बिहार की राजनीति के विवादों में हैं.
तेजप्रताप यादव पर एक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता को पीटने के आरोप है. उन्होंने राजद के कई नेताओं पर साजिश करने का आरोप लगाया लेकिन इन आरोपो के केंद्र बिंदु में कहीं न कहीं तेजस्वी यादव भी हैं. आरोप के बाद हालांकि तेज प्रताप ने पार्टी से इस्तीफे का एलान कर दिया था, लेकिन उसके बाद तेज प्रताप ने एक और बड़ा कदम उठाया है.
विधायक आवास से 10 सर्कुलर रोड पहुंचे तेजप्रताप
अब तेजप्रताप यादव ने अपने स्टैंड रोड स्थित विधायक आवास को खाली कर बोरिया बिस्तर लेकर 10 सर्कुलर रोड आवास में रहने चले आए हैं. 10 सर्कुलर रोड स्थित इसी आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया था और इसी आवास में मारपीट करने का आरोप राजद नेता रामराज यादव ने लगाया था.
इसी आवास में तेजप्रताप यादव के छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री के साथ रहते हैं. उन्हें भी पोलो रोड में बंगला मिला हुआ, जिसमें लालू प्रसाद आते हैं तो वे भी यहीं ठहरते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







