
तुर्की में अगल-बगल लगाए गए रूस-यूक्रेन के झंडे, जानिए क्या है कारण?
AajTak
चीन के बाद तुर्की भी रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में समझौता करवाकर नाम चमकाने की कोशिश कर रहा है. इसलिए तुर्की ने NATO में शामिल होते हुए भी रूस पर उतने प्रतिबंध नहीं लगाए, जितने दूसरे यूरोपीय देशों ने लगाए हैं.
जंग के चलते रूस के कई देशों के साथ संबंध खराब हो चुके हैं. अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया सहित ब्रिटेन और फ्रांस जैसे कई यूरोपीय देश भी रूस पर एक के बाद एक सख्त प्रतिबंध लगा रहे हैं. रूस के साथ रक्षा से जुड़े संबंध होने के बाद भी NATO में शामिल तुर्की उसकी निंदा कर चुका है. ऐसे में तुर्की के एक होटल में रूस और यूक्रेन के झंडों को अगल-बगल लगाया गया है. इस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब इस पर चर्चा शुरू हो गई है.
अगल-बगल लगे रूस और यूक्रेन के झंडे की यह तस्वीर तुर्की (Turkey) की रिसोर्ट सिटी एंटाल्या (Antalya) के एक होटल की है. दरअसल, रूस के विदेश मंत्री Sergeĭ Viktorovich Lavrov और यूक्रेन के विदेश मंत्री Dmytro Kuleba के बीच गुरुवार को तुर्की के एंटाल्या में त्रिपक्षीय बातचीत हो रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं के बीच शांति समझौते को लेकर कोई फैसला हो सकता है.
पोलैंड-रोमानिया के दौरे पर कमला हैरिस
रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस यूक्रेन के पड़ोसी देशों के दौरे पर हैं. वे पोलैंड और रोमानिया के नेताओं से मुलाकात करेंगी. कमला हैरिस इस बात पर चर्चा करेंगे कि जंग के बीच अमेरिका कैसे यूक्रेन के पड़ोसी देशों का समर्थन कर सकता है. बता दें कि कमला हैरिस की पोलैंड यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका और पोलैंड के बीच यूक्रेन में लड़ाकू विमानों को भेजने की डील रद्द हो गई है. दरअसल, अमेरिका चाहता था, कि पोलैंड अपने मिग-29 विमान युद्ध में फंसे यूक्रेन को दे, लेकिन यूक्रेन ने रूस से सीधे पंगा लेने से इनकार कर दिया और पोलैंड ने कहा कि, वो अपने हथियार जर्मनी में अमेरिकी सेना को हवाले कर रहा है और अमेरिका उन हथियारों को यूक्रेन के हवाले कर दे.
कंपनियों का रूस छोड़ने का क्रम जारी
जंग के बीच अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के रूस छोड़ने का क्रम जारी है. अब जापन की कॉस्मेटिक कंपनी Shiseido ने रूस से अपना कारोबार समेटने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने कहा है कि वह अब अपने प्रोडक्ट रूस नहीं भेजेगी. इसके अलावा जर्मनी की बड़ी कंपनी HugoBoss ने भी रूस में काम बंद करने की घोषणा कर दी है. बता दें कि दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के कारण सप्लाई चेन भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. जापान की मोटर कंपनी Toyota ने सप्लाई चेन प्रभावित होने के कारण अपनी सप्लाई रोकने का ऐलान किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










