
तुर्किए: शपथ ले रहे थे न्याय मंत्री, रोकने के लिए आपस में भिड़े सांसद, जमकर चले लात-घूंसे
AajTak
तुर्किए की संसद में नए न्याय मंत्री अकिन गुरलेक के शपथ ग्रहण के दौरान भारी हंगामा हुआ. विपक्षी सांसदों ने इसका विरोध किया और सत्तापक्ष के साथ हाथापाई की. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे तक चले.
तुर्किए की संसद में बुधवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला. राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव किए थे, जिसके तहत नए न्याय मंत्री की नियुक्ति हो रही थी. इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच जमकर हाथापाई हो गई.
अकिन गुरलेक को सरकार ने नया न्याय मंत्री बनाया. अकिन मंत्री पद की शपथ ले रहे थे जिसका विपक्षी सांसदों ने विरोध किया. देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और सत्ता औ विपक्ष के सांसद एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने लगे. सांसदों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे भी बरसाए.
AP की रिपोर्ट के मुताबिक, जब गुरलेक शपथ लेने के लिए संसद पहुंचे, तो विपक्षी सांसदों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की. भारी हंगामे के बीच सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने गुरलेक को चारों तरफ से घेर लिया और किसी तरह उनकी शपथ पूरी कराई.
सरकार ने मंत्रिमडल में इस फेरबदल की कोई वजह नहीं बताई. हालांकि जानकारी दी कि मंत्रियों ने खुद ही अपना पद छोड़ने की अपील की थी. हालांकि ये फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब सरकार और विपक्ष के बीच पहले से ही तनाव जारी है. हाल ही में विपक्षी पार्टी (CHP) की संचालित नगरपालिकाओं के सैकड़ों अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें: तुर्किए मेड पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सेना ने प्रदर्शनी में लगाया, ऑपरेशन सिंदूर में मार गिराया था
कौन हैं अकिन गुरलेक?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







