
'तुरंत लेबनान छोड़ दीजिए', ईरान-इजरायल तनाव के बीच अपने नागरिकों को भारत की एडवाइजरी
AajTak
भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से देश छोड़ने को कहा है. भारत के अलावा कई अन्य देशों ने भी अपने नागरिकों से लेबनान की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है. साथ ही अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा है.
तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हनीया और इससे पहले हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर की हत्या के बाद इजरायल ने दुनिया भर में अपने राजनयिक मिशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है. दोनों देशों के बीच तनाव ने बाकी देशों के लिए भी चिंता बढ़ा दी है. इस बीच लेबनान की राजधानी बेरुत स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से देश छोड़ने को कहा है. भारत के अलावा कई अन्य देशों ने भी अपने नागरिकों से लेबनान की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है. साथ ही अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों से लेबनान की यात्रा न करने और जल्द से जल्द वहां से निकलने की सलाह दी है.
इन देशों ने जारी की एडवाइजरी एडवाइजरी जारी करने वाले देशों में ब्रिटेन और अमेरिका भी शामिल हैं. 31 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया ने जो एडवाइजरी जारी की है, उसमें कहा गया, 'हम लगातार सलाह दे रहे हैं कि अस्थिर सुरक्षा स्थिति के और बिगड़ने के जोखिम के कारण ऑस्ट्रेलियाई लोग लेबनान की यात्रा न करें. लेबनान से ऑस्ट्रेलियाई लोगों को तुरंत निकल जाना चाहिए, कमर्शियल फ्लाइट उपलब्ध हैं. लेबनान में सुरक्षा स्थिति बहुत कम या बिना किसी सूचना के तेजी से बिगड़ सकती है.'
कई देशों ने बुधवार को ही एडवाइजरी जारी कर दी थी. इसमें कहा गया, 'कुछ एयरलाइनों ने कुछ उड़ानों को स्थगित या रद्द कर दिया है. आगे भी बहुत कम या बिना किसी सूचना के उड़ानें रद्द और बाधित हो सकती हैं. बेरुत हवाई अड्डा बंद हो सकता है, और आप लंबे समय तक फंस सकते हैं. एयरलाइन और अधिक फ्लाइट कैंसिल कर सकते हैं. या फिर किराया बढ़ा सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ऐसी परिस्थितियों में आपको बाहर निकलने में सहायता करने में सक्षम नहीं हो सकती है.' ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की. अधिकारियों ने कहा कि लेबनान में मोर्टार और तोपखाने तैयार किए जा रहे हैं और हवाई हमले चल रहे हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










