
'तुम्हें बुरी तरह हराया गया...', ट्रंप का ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई पर तीखा हमला, कहा- अब आप नरक में हैं
AajTak
समाचार एजेंसी AP के मुताबिक ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर कहा कि 12 दिन के इजरायली और अमेरिकी हमले ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है. ट्रंप ने कहा कि आप (खामेनेई) एक धार्मिक और देश में सम्मानित व्यक्ति हैं. आपको सच बोलना होगा. ट्रंप ने खामेनेई को लेकर कहा कि अब आप नरक में पहुंच गए हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयतुल्लाह अली खामेनेई पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह हकीकत से मुंह मोड़ रहे हैं. साथ ही कहा कि उन्हें बुरी तरह हराया गया है. ट्रंप की यह प्रतिक्रिया खामेनेई के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान ने अमेरिका और इजरायल को करारा जवाब दिया है और इस युद्ध में जीत हासिल की है.
समाचार एजेंसी AP के मुताबिक ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर कहा कि 12 दिन के इजरायली और अमेरिकी हमले ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है. ट्रंप ने कहा कि आप (खामेनेई) एक धार्मिक और देश में सम्मानित व्यक्ति हैं. आपको सच बोलना होगा. ट्रंप ने खामेनेई को लेकर कहा कि अब आप नरक में पहुंच गए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बात उस समय कही जब खामेनेई ने जोर देकर कहा कि तेहरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर हमला करके अमेरिका के मुंह पर तमाचा मारा है और ईरान पर अमेरिका या इजरायल द्वारा आगे और हमले करने के खिलाफ चेतावनी दी है.
मैं जानता था खामेनेई कहां छुपे हैं, लेकिन उन्हें मरने नहीं दिया: ट्रंप ट्रंप ने बड़ा खुलासा करते हुए यह भी कहा कि युद्ध के शुरुआती दिनों में इजरायल ने एक प्लान बनाया था, जिसमें खामेनेई को मारने की बात थी. लेकिन मैंने खुद उस योजना को वीटो कर दिया. क्योंकि मैं जानता था खामेनेई कहां छुपे हुए हैं. मैंने जानबूझकर उन्हें नहीं मरने दिया. मैंने उन्हें एक बेहद भयानक और अपमानजनक मौत से बचाया. इसके लिए उन्हें मुझसे 'धन्यवाद' कहने की ज़रूरत नहीं है.
ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला अमेरिका ने तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों को टारगेट किया था. बंकर बस्टर बमों से हुए हमलों के बाद फॉर्डो, नतांज और एस्फहान में भारी नुकसान हुआ है. हालांकि अमेरिका की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) की शुरुआती रिपोर्ट कहती है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम केवल "कुछ महीनों" के लिए पीछे गया है, लेकिन CIA और इजरायली खुफिया सूत्रों का मानना है कि नुकसान बहुत बड़ा है.
ट्रंप ने IAEA जांच की बात दोहराई ट्रंप ने कहा कि भविष्य में बातचीत के दौरान ईरान को IAEA (अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी) या किसी अन्य भरोसेमंद संस्था को जांच की अनुमति देनी होगी, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि ईरान दोबारा परमाणु कार्यक्रम शुरू नहीं कर रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








