
'तुम्हारे साथ क्या गलत किया है', कहकर रो पड़े थे आर माधवन के पापा, एक्टिंग के थे खिलाफ
AajTak
माधवन ने इस बारे में विस्तार से बताया. वे कहते हैं- 'फिल्म 3 इडियट्स का सीन एकदम मेरी जिंदगी का है. मेरे डैड और मॉम चाहते थे कि मैं वापस इंजीनियर बन जाऊं और TATA's के लिए काम करूं और वहीं (जमशेदपुर) में सेटल हो जाऊं.'
अपनी क्यूट स्माइल के लिए मशहूर एक्टर आर माधवन आज भी लोगों के दिल में खास जगह रखते हैं. एक्टर को हाल ही में यूट्यूब चैनल कर्ली टेल्स में देखा गया, जहां माधवन ने अपने बचपन के बारे में कई बातें साझा कीं. उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार नौकरीपेशा है और घरवाले चाहते थे कि माधवन भी वही राह चुने. लेकिन माधवन ने नौकरी को लेकर परिवार की इस परंपरा को तोड़ा और एक्टिंग में अपना करियर चुना. उनके इस कदम से एक्टर के पापा बहुत नाराज थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












