
'तुम्हारे पिछले जन्म का पाप है', कैंसर से गंजे होने पर मिले घटिया ताने, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- बीमारी को धर्म से मत जोड़ो
AajTak
रोजलिन ने बताया कि वो कैंसर की चौथी स्टेज में हैं. उनका कैंसर लिम्फ नोड्स के जरिए रीढ़ की हड्डी तक फैल चुका है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस हालत में काफी थकान महसूस होती है. लेकिन वो इसका कुछ नहीं कर सकतीं.
एक्ट्रेस और मॉडल रोजलिन खान मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. रोजलिन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, उन्हें oligometastatic कैंसर हुआ है. एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है. रोजलिन ने अब अपनी बीमारी पर बात करते हुए अपने दर्द को बयां किया. रोजलिन ने बताया कि जब उन्होंने कैंसर होने की जानकारी लोगों संग शेयर की, तो उन्हें कितने ताने सुनने को मिले.
रोजलिन खान का छलका दर्द
HT को दिए इंटरव्यू में रोजलिन ने बताया कि वो कैंसर की चौथी स्टेज में हैं. उनका कैंसर लिम्फ नोड्स के जरिए रीढ़ की हड्डी तक फैल चुका है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस हालत में काफी थकान महसूस होती है. लेकिन वो इसका कुछ नहीं कर सकतीं. पुराने दिनों को याद करते हुए रोजलिन का दर्द छलका. उन्होंने बताया- जब मुझे कैंसर हुआ तो मैं इसके बारे में बात करना चाहती थी. इसलिए मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी. इंडिया में इसे लेकर काफी स्टिग्मा है. तीसरे कीमो सेशन के बाद मैंने अपने बाल खो दिए थे. लेकिन लोगों का रिएक्शन बहुत अलग था.
रोजलिन ने बताया कि जब उन्होंने अपने कैंसर होने को लेकर पोस्ट शेयर की तो लोगों ने उन्हें भद्दी बातें बोलनी शुरू कर दीं. लोगों ने पोस्ट पर कमेंट्स किए- कैंसर तुम्हारा कर्मा है. ये तुम्हारे पिछले जन्म का कोई पाप है.
रोजलिन आगे बोलीं- हमें लोगों को इस बारे में अवेयर करने की जरूरत है कि ये एक बीमारी है. इसको धर्म, उम्र या फिर खराब सोच से मत जोड़िए. हम कोविड-19 के बारे में तो बात करते हैं, लेकिन कैंसर के बारे में नहीं. लोगों को अभी भी लगता है कि ये बीमारी एक इंसान से दूसरे इंसान में ट्रांसफर होती है.
लोगों के भद्दे कमेंट्स के टूटा एक्ट्रेस का दिल

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












