
'तुझे बॉयफ्रेंड नहीं गुलाम चाहिए', मोमो और IND-PAK मैच के चक्कर में गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप! मैसेज वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स का अपनी गर्लफ्रेंड को भेजा गया ब्रेकअप मैसेज वायरल हो रहा है. ये एक वॉयसनोट है जिसमें वह ऐसी - ऐसी बातें कह रहा है कि लोग हैरान रह गए और हंस- हंसकर लोटपोट हो गए.
पति- पत्नी हो या फिर बॉयफ्रेंड - गर्लफ्रेंड झगड़ों के चलते अलग हो जाना आम बात है. लोग रिश्ते में स्पेस न मिलने, हमेशा एडजस्ट करने या पार्टनर के ज्यादा डिमांडिंग होने जैसे कारण बताकर ब्रेकअप कर लेते हैं. हालांकि ऐसे हालातों में अधिकतर एक का रो- रोकर बुरा हाल हो जाता है तो दुसरा लोगों की नजरों में विलेन बन जाता है. ब्रेकअप को लेकर बॉयफ्रेंड- गर्लफ्रेंड की कई अच्छी बुरी चैट भी वायरल होती रहती हैं. हाल में एक बार फिर ऐसा ही हुआ है.
'एक तो तू पहले ही अकड़ू थी'
ट्विटर आईडी @tanishaitaan पर एक लड़की ने अपनी फ्रेंड के ब्रेकअप के दौरान उसके बॉयफ्रेंड का लास्ट वॉयस नोट शेयर किया. ये कुछ ऐसा था कि लोग हंसते हंसते लोटपोट हो गए. दरअसल इसमें लड़का बोलता है- सुन रौशनी एक तो तू पहले ही अकड़ू थी, ऊपर से जब से तूने बाल लाल कराए हैं तू और भी हो गई है.
'तेरे इंडिया पाकिस्तान का मैच मिस किया'
उसने आगे कहा - तेरे एचएनएम के चक्कर में इंडिया पाकिस्तान का मैच मिस किया था मैंने. सबसे बड़ी बात की तुझे रोज मोमो खाने होते हैं. 633 कैलोरी होती हैं एक प्लेट में , उनको पचाने के लिए जाने कितना बार एब्स मारनी पड़ती हैं मुझे. खा- खा के एब्स का भी अब्बा बना पड़ा है. देख बुरा मत मानियो लेकिन तुझे बॉयफ्रेंड नहीं गुलाम चाहिए और ये गुलामी नहीं होगी अब मुझसे सो गुडबॉय.'
'सामने आया असली वीडियो'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












