
तीन प्रेमिकाओं संग एक ही मंडप के नीचे क्यों रचाई शादी? सामने आईं ये 2 दिलचस्प वजह
AajTak
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में समरथ मौर्या नाम के शख्स को तीन युवतियों से प्रेम हुआ था. वह बारी-बारी से तीनों को भगाकर घर ले आया. 15 साल बाद अब उसने तीनों प्रेमिकाओं के साथ 7 फेरे लिए हैं. चारों के 6 बच्चे भी इस शादी के गवाह बने.
मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में हुआ एक अनोखा विवाह काफी चर्चा में है. यहां एक गांव के सरपंच रहे शख्स ने अपनी तीन प्रेमिकाओं संग एक साथ सात फेरे लिए. अपने 6 बच्चों की मौजूदगी में जनजातीय परंपराओं के मुताबिक चारों ने यह ब्याह रचाया. एक ही मंडप के नीचे इस अनोखे विवाह के साक्षी सैकड़ों रिश्ते-नातेदार बने. खास बात यह है कि तीनों महिलाएं इस पुरुष के साथ करीब 15 साल से रह रही हैं.
जिले के नानपुर गांव के सरपंच रह चुके समरथ मौर्य ने रविवार को अपनी तीनों प्रेमिकाओं से एक साथ शादी रचाई. शादी की रस्में जनजातीय परम्पराओं के मुताबिक तीन दिन तक चलीं और मौर्य ने एक मंडप के नीचे अपनी तीनों प्रेमिकाओं से एक साथ फेरे लिए.
पहली प्रेमिका से उनकी मंगनी साल 2003 में हुई थी और पिछले 15 साल से उनकी दो अन्य प्रेमिकाएं भी उनके साथ ही रह रही हैं. आदिवासी बाहुल्य जिले के मोरी फलिया गांव में संपन्न हुई शादी का निमंत्रण कार्ड भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
इतने साल बाद शादी करने के 2 कारण
- दूल्हे समरथ मौर्या की शादी से सभी घरवाले और खासकर बच्चे बेहद खुश हैं. बच्चों ने अपने पिता की बारात में जमकर डांस भी किया. बड़े होकर बच्चों को समाज के ताने नहीं सुनने पड़ें, इसलिए समरथ ने 15 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी रचाई है.
- आदिवासियों के मांगलिक कार्यों में एक पति-पत्नी के तौर पर शामिल होने के लिए सामाजिक मान्यता हासिल करना जरूरी होता है. इसके लिए इस समुदाय के हर जोड़े को पहले जनजातीय रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह रचाना होता है. समाज के लोग बताते हैं कि अब दूल्हे और उसकी तीनों दुल्हनों को मांगलिक कार्यों में शामिल होने की अनुमति होगी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








