
तीन दिन बाद रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी, फैन्स के नाम खास संदेश
AajTak
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रजनीकांत ने सबसे पहले अपने फैन्स के नाम एक संदेश दिया. उस संदेश में रजनीकांत ने कहा कि मेरा इलाज खत्म हो गया है. अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं.
सुपरस्टार रजनीकांत पिछले तीन दिनों से कावेरी अस्पताल में भर्ती थे. उनकी एक माइनर सर्जरी की गई थी. अब रविवार देर रात एक्टर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. वे खुद अस्पताल से बाहर निकलते देखे गए और बाद में अपने घर की ओर रवाना हुए.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












