
तीन डिप्टी सीएम... चार दर्जन मंत्री... योगी की नई कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह? देखिए संभावित मंत्रियों की लिस्ट
AajTak
सीएम योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट में किसे-किसे जगह मिलेगी इसकी संभावित लिस्ट सामने आई है. इस बार यूपी में तीन डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं.
योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम सामने आए हैं. इस बार यूपी में 3 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. करीब 4 दर्जन मंत्रियों (कैबिनेट, स्वतंत्र दर्जा प्राप्त और राज्यमंत्री) को शपथ दिलाई जा सकती है. इतना ही नहीं, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कद बढ़ेगा और सुरेश खन्ना विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं.
जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल का गठन 2024 को ध्यान में रखकर किया जाएगा. महिला, दलित और ओबीसी चेहरों पर जोर होगा. इसके अलावा साफ सुथरी छवि को भी ध्यान में रखा जाएगा.
संभावित नामों की लिस्ट में केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यूपी चुनाव 2022 में सिराथू सीट से हार गए हैं, बावजूद इसके उनको अहम जिम्मेदारी मिल सकती है.
यह भी पढ़ें - EVM ही नहीं, पोस्टल बैलेट में भी केशव मौर्य को मिली हार, निर्दलीयों का वोट मिल जाता तो...
जातियों के हिसाब से संभावित नाम
- केशव प्रसाद मौर्य - दिनेश शर्मा - स्वतंत्र देव सिंह - ब्रजेश पाठक - जय प्रताप सिंह - ठाकुर - गोपाल टंडन - सिद्धार्थ नाथ सिंह - श्रीकांत शर्मा - सूर्यप्रताप शाही

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








