
'तिहाड़ में बंद सुब्रत रॉय से मिलने आती थीं एयर होस्टेस, केजरीवाल को बताया भी...', पूर्व सुपरिंटेंडेंट के खुलासे
AajTak
तिहाड़ के पूर्व सुपरिंटेंडेंट सुनील गुप्ता ने कहा कि सुब्रत रॉय सहारा को जेल में खाने की पूरी सुविधा तो मिलती ही थी. उनके सेल से हमनें शराब की बोतलें भी बरामद भी थी. कोर्ट ने सुब्रत रॉय को प्राइवेट सेक्रेटरी रखने की भी अनुमति दी थी. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने सुब्रत रॉय को सेक्रेटेरिएट की सुविधा लेने की अनुमति दी थी. अब वो एयर होस्टेस बुला रहा था.
"अगर मैं सोचूं...मैंने इतने हाई प्रोफाइल देखे हैं तो सुब्रतो रॉय सहारा जो है उसको जेल के अंदर सारी फैसिलिटी मिली हुई थी.' 'फैसिलिटी' शब्द को समझाते हुए दिल्ली की VVIP समझे जाने वाले तिहाड़ जेल के सुपरिंटेंडेंट रहे सुनील गुप्ता कहते हैं कि सुब्रत रॉय के सेल में दिन में दो तीन बार एयर होस्टेट आती थीं. और उनके साथ घंटों रहती थीं.
पूर्व सुपरिंटेंडेंट सुनील गुप्ता के अनुसार उनके सेल से शराब की बोतलें भी पकड़ी गई थीं. सुनील गुप्ता ने यह भी कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल से भी की थी. लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की थी.
अपनी सख्ती, सुरक्षा और कथित जेल अनुशासन को लेकर चर्चा में रहने वाले तिहाड़ जेल को लेकर अचंभित और भौचक्का करने वाला ये खुलासा तिहाड़ जेल के सुपरिंटेंडेंट रहे सुनील गुप्ता ने किए हैं. सुनील गुप्ता यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा के साथ उनके शो पर बतौर मेहमान चर्चा कर रहे थे. सुनील गुप्ता ने एएनआई के साथ भी बात की है.
सुनील गुप्ता ने सुब्रत रॉय को तिहाड़ जेल में मिली सुविधाओं का खुलासा करते हुए कहा, "सुब्रत रॉय सहारा को जेल में नहीं रखा हुआ था, उनको कोर्ट कॉमपलेक्स में रखा गया था. उन्हें काफी सारा पैसा अपने निवेशकों को वापस करना था. सुब्रत रॉय ने कोर्ट को कहा था कि मुझे अपनी संपत्तियां बेचनी पड़ेगी और मेरे ज्यादातर खरीदार यूरोप अथवा पश्चिमी देशों में हैं. सुब्रत रॉय ने कोर्ट से कहा था कि मुझे ऐसी जगह पर रखा जाए जहां मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपने खरीदारों से बात कर सकूं."
उन्होंने कहा कि सुब्रत रॉय को रात को कॉम्पलेक्स में बंद किया जाता था. जबकि बाकी कैदियों को रात होते ही अपने सेल में बंद कर दिया जाता है. सुब्रत रॉय ने कहा था कि रात को उन्हें कोर्ट कॉम्पलेक्स में बाहर से ताला लगाकर रखा जाए. कोर्ट ने उनकी दरख्वास्त मान ली. तो सुब्रत रॉय को लॉक नहीं किया जाता था.
तिहाड़ के पीआरओ रहे सुनील गुप्ता ने कहा कि उन्हें खाने की पूरी सुविधा तो मिलती ही थी. उनके सेल से हमनें शराब की बोतलें भी बरामद भी थी. कोर्ट ने सुब्रत रॉय को प्राइवेट सेक्रेटरी रखने की भी अनुमति दी थी. सुब्रत रॉय ने एक फीमेल को अपनी सेक्रेटरी रखी हुई थी. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने सुब्रत रॉय को सेक्रेटेरिएट की सुविधा लेने की अनुमति दी थी. लेकिन अब वो एयर होस्टेस बुला रहा था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








