
ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना को एक साथ पूरे हुए 20 साल, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
AajTak
ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना अक्सर एक दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करते नजर आते हैं. आज दोनों को एक साथ 20 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर ताहिरा ने थ्रोबैक फोटोज का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे आयुष्मान को बधाइयां देती नजर आ रही हैं.
कहते हैं प्यार तो सभी करते हैं, पर प्यार को जो सच्चे दिल से निभा ले वही सच्चा साथी होता है. जी हां, आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप का अनोखा रिश्ता भी ऐसा ही है, जो जितना पुराना हैं उतना ही मजबूत है. आयुष्मान और ताहिरा कश्यप को एक साथ 20 साल पूरे हो गए हैं. दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग है. ताहिरा और आयुष्मान दोनों ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए पोस्ट साझा करते नजर आते हैं. इस खास मौके पर ताहिरा ने थ्रोबैक फोटोज का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे आयुष्मान को बधाइयां देती नजर आ रही हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट इस खास मौके पर ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आयुष्मान के लिए वीडियो शेयर किया. ताहिरा ने इस वीडियो में पुरानी फोटोज का इस्तेमाल किया है. वीडियो को शेयर करते हुए ताहिरा ने इमोशनल कैप्शन भी लिखा, "नफरत करने वालों को ये अटपटा लग सकता है. पहले मैं भी इसी तरह की सोच रखती थी .लेकिन अब इस तरफ होना अमेजिंग है. बिना किसी उम्मीद के मैं तुम्हारे प्यार में हूं". कैप्शन के साथ ताहिरा ने एनीवर्सरी विश करते हुए हैशटैग का भी इस्तेमाल किया.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












