
ताल के सेट पर अक्षय खन्ना की इस बात से इंप्रेस हुए थे अनिल कपूर, है गहरी दोस्ती
AajTak
अक्षय खन्ना लाइमलाइट में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं और वे इंडस्ट्री में इनसाइडर होने के बाद भी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से ज्यादा इत्तेफाक नहीं रखते हैं. यही वजह है कि इंडस्ट्री में एक्टर के ज्यादा दोस्त नहीं हैं.
बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना अपनी ही धुन में मस्त रहने वाले एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. नेचर से वे काफी कूल और स्वीट हैं साथ ही वे उन एक्टर्स में गिने जाते हैं जिनके अंदर जरा भी बनावटीपन नहीं है. वे काफी स्ट्रेट फॉर्वर्ड हैं और जो भी उनके दिल में रहता है वो हूबहू वैसा ही लब पर आता है. अक्षय खन्ना लाइमलाइट में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं और वे इंडस्ट्री में इनसाइडर होने के बाद भी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से ज्यादा इत्तेफाक नहीं रखते हैं. यही वजह है कि इंडस्ट्री में एक्टर के ज्यादा दोस्त नहीं हैं. मगर बहुत कम लोगों को पता होगा कि अक्षय खन्ना और अनिल कपूर की दोस्ती बेहद गहरी है. अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च, 1975 को मुंबई में हुआ था. एक्टर अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. आइए इस मौके पर जानते हैं एक्टर अनिल कपूर संग उनकी खास बॉन्डिंग के बारे में. अक्षय खन्ना और अनिल कपूर ने साल 1999 में फिल्म ताल में साथ में काम किया था. इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन थीं. इसी दौरान अनिल और अक्षय में दोस्ती बढ़ी. करण जौहर शो में दोनों ने अपनी खास बॉन्डिंग के बारे में बातें की थीं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












