
तालिबान से पड़ी मार तो पाकिस्तानी रक्षा मंत्री अफगानिस्तान को बताने लगे 'भारत की कॉलोनी'
AajTak
तालिबान की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पकतिया को निशाना बनाया. रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने 'ओपन वॉर' का ऐलान किया और तालिबान पर अफगानिस्तान को
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक नई जंग की स्थिति बन गई है. पाकिस्तान के पिछले एयरस्ट्राइक के खिलाफ तालिबान फोर्सेज की जवाबी कार्रवाई के बाद जनरल आसिम मुनीर की सेना ने फिर से काबुल समेत अफगानिस्तान के कई इलाकों पर हमला किया. हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसे "ओपन वॉर" तक करार दे दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि तालिबान ने अफगानिस्तान को "भारत की कॉलोनी" बना दिया है और ये कि "तालिबान आतंकियों का निर्यात कर रहा है."
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि नाटो बलों की वापसी के बाद उम्मीद थी कि अफगानिस्तान में शांति आएगी और तालिबान विकास और क्षेत्रीय स्थिरता पर ध्यान देगा. उन्होंने कहा, "तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की कॉलोनी बना दिया. उन्होंने दुनिया भर के आतंकवादियों को अफगानिस्तान में इकट्ठा किया और आतंकवाद का निर्यात शुरू कर दिया."
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अफगान तालिबान के खिलाफ Open War का किया ऐलान, दोनों ओर ताबड़तोड़ हमले
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान ने सीधे और मित्र देशों के माध्यम से संबंध सामान्य करने की पूरी कोशिश की, "लेकिन तालिबान भारत का प्रॉक्सी बन गया."
ख्वाजा आसिफ ने 'खुली जंग' का किया ऐलान
ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा, "हमारा धैर्य अब खत्म हो चुका है. अब खुली जंग है." पाकिस्तानी पक्ष के मुताबिक, 'ऑपरेशन गजब-उल-हक' गुरुवार देर रात शुरू किया गया, जब अफगान तालिबान ने कई सीमा चौकियों पर कथित रूप से हमला किया. सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया कि इस अभियान में कम से कम 133 तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







