
तालिबान के सुर में चीन ने मिलाए सुर, अफगानिस्तान में अपने नागरिकों से कहा- इस्लामी रिवाज मानें
AajTak
तालिबान के समर्थन में कई तरह के बयान देने के बाद अब चीन ने अफगानिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडइवाजरी जारी की है. चीन ने नागरिकों से इस्लामी रीति-रिवाजों को अपनाने के लिए कहा है.
अफगानिस्तान पर तालिबान को कब्जा जमाए हुए छह दिन बीत चुके हैं. राजधानी काबुल को कब्जाते ही पूरे देश में हिंसक घटनाएं शुरू हो गई हैं. तालिबानी लड़ाकों से बचते हुए लोग अपनी जान बचाने के लिए जल्द-से-जल्द अफगानिस्तान छोड़ देने के लिए एयरपोर्ट की ओर रुख कर रहे हैं. हालांकि, इन सब से बेफिक्र तालिबान का 'दोस्त' चीन उससे नजदीकी बढ़ाने में लगा हुआ है. तालिबान के समर्थन में कई तरह के बयान देने के बाद अब चीन ने अफगानिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडइवाजरी जारी की है. चीन ने नागरिकों से इस्लामी रीति-रिवाजों को अपनाने के लिए कहा है.More Related News

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












