
तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे पर क्या सोचते हैं भारत के मुस्लिम नेता?
AajTak
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो गया है, लेकिन तालिबान के तेवर पिछली बार की तुलना में कुछ अलग हैं. अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी पर भारत के मुस्लिम नेताओं की राय बंटी हुई है. कुछ नेता जहां तालिबान के बदले हुए तेवरों से उम्मीद लगाए बैठे हैं तो कुछ का मानना है कि भारत को इस मुद्दे पर पूरी सतर्कता से आगे बढ़ना चाहिए.
लंबी लड़ाई के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है. तालिबान के बड़े नेता अफगानिस्तान में सरकार बनाने के लिए माथापच्ची कर रहे हैं. इस दौरान काबुल से जिस तरह की तस्वीरें आ रही हैं, उससे पूरी दुनिया हैरान है. लोगों के जेहन में तालिबान के पिछले शासन की खौफनाक यादें जिंदा हैं. हालांकि तालिबान के तेवर पिछली बार की तुलना में कुछ अलग हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












