
ताला तोड़कर मंदिर में घुसे और माता की मूर्ति पर चढ़े जेवरात चुराए... CCTV में कैद हुई वारदात
AajTak
हरियाणा के पंचकूला में चंडी माता मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने मंदिर में चढ़ाए गए जेवरात चोरी कर लिए. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. सीसीटीवी के आधार पर चंडी मंदिर थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.
हरियाणा में पंचकूला के चंडी माता मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने माता की पिंडी चढ़े जेवर पार कर दिए. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. चोरी की इस घटना को तीन चोरों ने अंजाम दिया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, तीन चोरों ने मंदिर में इस घटना को अंजाम दिया है. मंदिर में लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैप्चर हुई है. इसके फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर मंदिर में घुसे और माता की पिंडी पर चढ़ाए गए जेवर चोरी कर फरार हो गए.
यहां देखें वीडियो
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, सीसीटीवी के आधार पर शुरू की जांच
जब मंदिर में जेवरात चोरी होने की जानकारी सामने आई तो तुरंत बारे में सूचना पुलिस को दी गई. चोरी होने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए और आसपास के लोगों से पूछताछ की.
पुलिस ने कहा- 6.50 लाख रुपये के जेवरात हुए हैं चोरी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












