
तालाब से निकले मगरमच्छ को लाठियों से पीटा, हत्या के बाद शव को झील में फेंका, Video
AajTak
वडोदरा जिले के करजन क्षेत्र के चोरभुज गांव में मगरमच्छ को लाठियों से पीटकर बेरहमी से मार दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की है. साथ ही मामले में दो आरोपियों विट्ठल नायक और बिपिन नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मगरमच्छ अनुसूची-1 का संरक्षित वन्यजीव था.
वडोदरा के करजन क्षेत्र के चोरभुज गांव से एक बेहद क्रूर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मगरमच्छ को लाठियों से बेरहमी से पीटकर मार डाला गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. वीडियो सामने आते ही वन विभाग हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की.
यह घटना रात के समय की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, गांव के पास स्थित तालाब से एक मगरमच्छ बाहर निकल आया था. मगरमच्छ को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग घबरा गए और उत्तेजित हो गए. इसी दौरान दो लोगों ने मिलकर मगरमच्छ पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: वडोदरा में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, इंजीनियर समेत तीन युवक प्रीपेड लोन के नाम पर 80 विदेशियों को ठगकर 30 लाख उड़ाए
वीडियो वायरल होते ही हुई कार्रवाई
मगरमच्छ की हत्या के बाद आरोपियों ने उसके शव को वापस झील में फेंक दिया. इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच शुरू की.
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान चोरभुज गांव के दो आरोपियों विट्ठल नायक और बिपिन नायक की पहचान की गई. दोनों को गिरफ्तार कर करजन उप-जेल भेज दिया गया है. दोनों आरोपी गांव में खेत मजदूर के रूप में काम करते हैं.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.








