
तारक मेहता: शॉल की जगह बेड कवर से हुआ सम्मान, गुस्से में आए पोपटलाल ने लगा दी भिड़े की क्लास
AajTak
आत्माराम भिड़े ने रिसॉर्ट की टीम के साथ मिलकर सारी तैयारियां कर ली. लेकिन उनसे एक भूल भी हो गई. दरअसल, वो सम्मान समारोह के लिए शॉल लाना ही भूल गए हैं. अब भिड़े इस मुश्किल में है कि अचानक से शॉल का बंदोबस्त कहां से किया जाए.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों दवाईयों की कालाबाजारी करने वाले लोगों का पर्दाफाश करने वाले पोपटलाल और गोकुलधाम के कुछ साथियों का सम्मान किया जा रहा है. गोकुलधाम सोसायटी के लोग रिसॉर्ट गए हुए हैं. सभी यहां पर पोपटलाल एंड टीम को बधाई देने और उनका सम्मान करने के लिए पहुंचे हैं. पोपटलाल एंड टीम के सम्मान समारोह की पूरी जिम्मेदारी आत्माराम भिड़े के कंधे पर हैं. लेकिन जैसा कि सब जानते हैं कि गोकुलधाम सोसायटी में सबकुछ इतनी आसानी से नहीं होता है. इस सम्मान समारोह में भी कुछ ऐसा ही होना वाला है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












