तापसी पन्नू ने रूस को कहा अलविदा, वेकेशन पर दिखा एक्ट्रेस का स्टाइलिश अवतार
AajTak
तासपी को घूमने फिरने का बहुत शौक है. जब भी तापसी ट्रिप पर जाती हैं वे अपने फैंस को वहां से अपडेट्स देती रहती हैं. तापसी पन्नू ज्यादातर ट्रिप अपनी बहन के साथ प्लान करती हैं. दोनों की आपस में शानदार बॉन्डिंग है.
पिछले दिनों बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू रूस हॉलिडे मनानी निकली थीं. अब एक्ट्रेस का ये ट्रिप खत्म हो गया है और उन्होंने रूस को गुडबाय कह दिया है. तापसी ने अपनी पहन शगुन पन्नू संग रूस की सैर की. रूस को अलविदा कहते हुए तापसी ने अपनी फोटो शेयर की. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- बैग पैक कर वापस आने का समय आ गया है. इस फोटोग्राफिक व्यू को अपने दिमाग में लिए हुए. सेंट पीटर्सबर्ग की तस्वीर को साझा करते हुए तापसी ने ये पोस्ट लिखा.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












