
ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में भारत की रैंकिंग चौंकाने वाली, जानें पाकिस्तान, मालदीव किस नंबर पर
AajTak
Henley Passport Index 2024 में फ्रांस शीर्ष स्थान पर रहा है. इंडेक्स में चीनी पासपोर्ट ने पिछले साल के मुकाबले इस साल बेहतर प्रदर्शन किया है. पाकिस्तान का पासपोर्ट पिछले साल की तरह इस साल भी 106वें स्थान पर है. वहीं, भारत की रैंकिंग में गिरावट आई है.
World's most powerful passport list: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 (Henley Passport Index) 2024 जारी हो चुका है जिसमें फ्रांस ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. फ्रांस के पासपोर्टधारी 194 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं. किसी भी देश के पासपोर्ट की मजबूती से पता चलता है कि वो एक सॉफ्ट पावर के तौर पर विश्व में कितना प्रभावशाली है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत ने इस साल पिछले साल से खराब प्रदर्शन किया है और भारतीय पासपोर्ट एक स्थान नीचे फिसलकर 85वें स्थान पर आ गया है.
किसी देश का पासपोर्ट कितना मजबूत है, हेनले इंडेक्स में इसका निर्धारण वीजा फ्री एक्सेस से किया जाता है. यानी जिस देश के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सबसे अधिक देशों में बिना वीजा यात्रा की जा सकती है, वो पासपोर्ट सबसे मजबूत होता है.
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में किन देशों ने किया टॉप?
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में फ्रांस शीर्ष पर रहा है. फ्रांस के साथ-साथ जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन शीर्ष स्थान पर हैं. हेनले पासपोर्ट रैंकिंग में 193 वीजा फ्री डेस्टिनेशन के साथ दूसरे स्थान पर फिनलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन हैं. तीसरे स्थान पर 192 वीजा फ्री डेस्टिनेशन के साथ ऑस्ट्रिया है.
भारत की रैंकिंग में गिरावट चौंकाने वाली
भारत का पासपोर्ट 2024 में पिछले साल के मुकाबले एक स्थान नीचे फिसला है. पिछले साल हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत जहां 84वें स्थान पर था, इस साल 85वें स्थान पर आ गया है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







