
ताइवान का दावा- चीन के 9 एयरक्राफ्ट ने पार की रेड लाइन, 6 वेसेल और 1 शिप एक्टिव, क्या छिड़ेगी जंग?
AajTak
ताइवान ने चीनी सेना पर अपनी वायु सीमा में घुसपैठ करने का आरोप लगाया है. ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि पीएलए के नौ एयरक्राफ्ट सीमा पार कर उसके वायु क्षेत्र में घुसे.
चीन और ताइवान के बीच पिछले कुछ महीनों से जारी तनाव और गहराता जा रहा है. तनाव के बीच ताइवान ने चीन पर जलडमरूमध्य की रेखा पार करने का आरोप लगाया है. ताइवान ने दावा किया है कि चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी यानी पीएलए के नौ एयरक्राफ्ट सीमा पार कर उसके वायु क्षेत्र में घुस आए. ताइवान ने कहा है कि जरूरी प्रतिक्रिया दी गई है.
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर बयान जारी किया है. ताइवानी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास पीएलए के 11 विमान, पीएलए की नेवी के छह जहाज और एक अन्य चीनी जहाज एक्टिव पाए गए. ताइवानी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक पीएलए के 11 में से नौ विमान जलडमरूमध्य की रेड लाइन पार कर ताइवानी क्षेत्र में भी घुसे.
ताइवान का दावा है कि चीनी सेना के विमानों ने देश के उत्तरी और दक्षिणी पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया. स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जरूरी जवाब भी दिया गया है. ताइवान की ओर से यह दावा ऐसे समय में किया गया है, जब पिछले कुछ महीनों से चीन लगातार उसे डराने की कोशिशें कर रहा है. भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने भी हाल ही में ताइवान को लेकर सख्त रुख दोहराया था.
यह भी पढ़ें: शी जिनपिंग क्या ताइवान के लिए डोनाल्ड ट्रंप का 'वेनेजुएला फॉर्मूला' अपना सकते हैं?
भारत में चीनी राजदूत ने दावा किया था कि प्राचीन काल से ही ताइवान, चीन का का अंग रहा है. इतिहास और कानूनी तथ्य पूरी तरह स्पष्ट हैं और इस पर कोई विवाद नहीं है. पीआरसी सरकार को ताइवान समेत पूरे चीन पर संप्रभुता प्राप्त है. उन्होंने कहा था कि ताइवान गृह युद्ध और बाहरी ताकतों के हस्तक्षेप के कारण जलडमरूमध्य के दोनों किनारों के बीच राजनीतिक टकराव की स्थिति बना रहा है, लेकिन इसका चीन की संप्रभुता परर कोई असर नहीं पड़ा. ताइवान, चीन का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा.
यह भी पढ़ें: चारों तरफ से घेरकर ताबड़तोड़ रॉकेट दाग रहा था चीन, जवाब में ताइवान ने वीडियो जारी कर उड़ा दिए ड्रैगन के होश

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







