
तलाक से पहले एंजेलिना जोली का ब्रैड पिट पर आरोप, घरेलु हिंसा का शिकार हुई, सबूत मेरे पास
AajTak
हॉलीवुड के जाने माने कपल रहे एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट पिछले गई सालों से तलाक की कार्यवाही से गुजर रहे हैं. दोनों के अलगाव के बाद से कई बातों के खुलासे हुए हैं. अब एंजेलिना जोली ने अपने डिवोर्स के ट्रायल से पहले दावा किया है कि उनके पास ब्रैड पिट के खिलाफ घरेलू हिंसा के सबूत हैं. खबर के मुताबिक, जोली कोर्ट को नए सबूत और डॉक्यूमेंट देने के लिए तैयार हैं.
हॉलीवुड के जाने माने कपल रहे एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट पिछले गई सालों से तलाक की कार्यवाही से गुजर रहे हैं. दोनों के अलगाव के बाद से कई बातों के खुलासे हुए हैं. अब एंजेलिना जोली ने अपने डिवोर्स के ट्रायल से पहले दावा किया है कि उनके पास ब्रैड पिट के खिलाफ घरेलू हिंसा के सबूत हैं. ईटी ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, जोली कोर्ट को नए सबूत और डॉक्यूमेंट देने के लिए तैयार हैं. एक और अन्य डॉक्यूमेंट में उनके बच्चों की टेस्टीमोनी को शामिल किया गया है. ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के छह बच्चे- Maddox, Pax, Zahara, Shiloh और ट्विन्स Knox और Vivienne हैं. ब्रैड पिट और उनके 19 साल के बड़े बेटे Maddox के रिश्ते खत्म हो चुके हैं. वहीं 16 साल के Pax और 15 की Zahara इतने बड़े हो चुके हैं कि अपने पिता से मिलने की इच्छा ना रखें.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












