
तमिलनाडु: एक ही पार्टी के दो उम्मीदवार! उपचुनाव में आपस में ही भिड़े AIADMK के दो गुट
AajTak
AIADMK नेता ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) ने इरोड पूर्व उपचुनाव के लिए AIADMK उम्मीदवार के रूप में सेंथिल मुरुगन की घोषणा की है. इससे पहले आज, AIADMK के एडप्पादी पलानीस्वामी (EPS) खेमे ने भी केएस थेनारासु को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है. इस सीट पर 27 फरवरी को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है.
तमिलनाडु में इरोड पूर्व सीट पर उपचुनाव होने हैं. ऐसे में AIADMK नेता ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) ने इरोड पूर्व उपचुनाव के लिए AIADMK उम्मीदवार के रूप में सेंथिल मुरुगन की घोषणा की है. इससे पहले आज, AIADMK के एडप्पादी पलानीस्वामी (EPS) खेमे ने भी केएस थेनारासु को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है. इस सीट पर 27 फरवरी को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है.
AIADMK नेता ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) ने चेन्नई में कहा, मैंने बीजेपी से इरोड पूर्व उपचुनाव में हमारा समर्थन करने के लिए कहा है. अगर बीजेपी अपने उम्मीदवार की घोषणा करती है, तो हम चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे.
BJP से गठबंधन की आस में OPS गुट
बता दें कि पार्टी में दो गुट बंटे हुए हैं. AIADMK के ईपीएस गुट के बाद अब ओपीएस गुट ने भी उम्मीदवार खड़ा कर दिया है. पार्टी से निष्कासित AIADMK नेता OPS ने सेंथिलमुरुगन को उपचुनाव के लिए अपने गुट का उम्मीदवार घोषित किया. ओपीएस गुट का कहना है कि अगर बीजेपी चुनाव लड़ने का फैसला करती है तो वह अपना उम्मीदवार वापस ले लेंगे.
एक ही पार्टी के 2 उम्मीदवार?
अन्नाद्रमुक के एक अन्य उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने में उनके फैसले से पैदा होने वाले भ्रम के बारे में पूछे जाने पर पन्नीरसेल्वम (OPS) ने जवाब दिया कि उनका समूह असली AIADMK था. उन्होंने दावा किया, 'मैं अब भी AIADMK का समन्वयक हूं और हमारे उम्मीदवार को दो पत्तियों वाला चुनाव चिह्न मिलेगा.'

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







