
तंत्र-मंत्र, हनीट्रैप या प्यार... परिवार ने लगाए चौंकाने वाले आरोप, क्या है तेज प्रताप और अनुष्का के रिश्ते की सच्चाई?
AajTak
तेज प्रताप और अनुष्का यादव के रिश्तों को लेकर लालू यादव के भतीजे नागेंद्र ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. आरोप ये है कि तेज प्रताप हनीट्रैप का शिकार बन गए. लालू यादव के भतीजे का दावा है कि अनुष्का के परिवार ने तंत्र-मंत्र और तांत्रिक की मदद से तेज प्रताप को अपने जाल में फंसाया है. लालू परिवार की तरफ से अनुष्का पर लगाए जा रहे आरोपों की सच्चाई क्या है, ये तभी सामने आएगी जब तेज प्रताप दुनिया को सच बताएंगे.
लालू यादव के बेटे तेज प्रताप की प्रेम कहानी अब बिहार की सियासत का नया सिरदर्द बन गई है. बीते 48 घंटे से सिर्फ एक सवाल का जवाब सभी तलाश रहे हैं, आखिर कौन है अनुष्का यादव? क्या अनुष्का, तेज प्रताप की गर्लफ्रेंड हैं या कुछ और? अभी रिश्ते की तस्वीर धुंधली है लेकिन लालू यादव ने तेज प्रताप को राजनीति और परिवार से बेदखल कर दिया है. अब तक तेज प्रताप की लवस्टोरी को लेकर कई थ्योरी सामने आ चुकी हैं. लालू परिवार के करीबी प्रेम कहानी के पीछे हनीट्रैप का एंगल देख रहे हैं तो क्या अनुष्का और तेज प्रताप का रिश्ता तंत्र-मंत्र और सियासत का कॉकटेल है या फिर कोई साजिश? आइए जानते हैं कि अनुष्का यादव कौन हैं और लालू परिवार में मचा भूचाल क्यों थम नहीं रहा है.
सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरों में लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के साथ एक लड़की नजर आ रही है. दावा यही है कि तस्वीर में नजर आ रही लड़की का नाम अनुष्का यादव है. दावा ये भी है कि तेज प्रताप यादव बीते 12 साल से अनुष्का को जानते हैं और गुपचुप तरीके से शादी तक रचा चुके हैं. पर्दे के पीछे इस प्रेम कहानी में ऐसा क्या है, जिसने लालू यादव जैसे सुलझे और संजीदा राजनेता को सबसे कठोर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. ऐसा क्या हुआ कि तेज प्रताप और अनुष्का की निजी तस्वीरें सार्वजनिक होते ही लालू ने बड़े बेटे तेज प्रताप को परिवार और राजनीति से बाहर का रास्ता दिखा दिया.
कई किरदार और उलझी हुई कहानी
इमोशन, सस्पेंस और फैमिली ड्रामे की इस कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न हैं. क्लाइमेक्स तो दुनिया के सामने हैं लेकिन दि एंड को लेकर बहुत बड़ा सस्पेंस है क्योंकि तेज प्रताप और अनुष्का के रिश्ते की पहेली सुलझने के बजाय उलझ गई है. तेज प्रताप यादव की मैरिज मिस्ट्री को समझने के लिए पहले कुछ किरदारों को समझना जरूरी है क्योंकि पूरी कहानी, कुछ किरदारों के इर्द-गिर्द घूम रही है.
किरदार नंबर एक- तेज प्रताप यादव लालू यादव के बड़े बेटे किरदार नंबर दो- अनुष्का यादव तेज प्रताप की गर्लफ्रेंड किरदार नंबर तीन- आकाश यादव, अनुष्का के भाई किरदार नंबर चार- ऐश्वर्या राय तेज प्रताप की पत्नी किरदार नंबर पांच- नागेंद्र राय, लालू यादव के भतीजे किरदार नंबर छह- लालू यादव
तेज प्रताप की चुप्पी से उठ रहे सवाल

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







