
ढेर सारे स्वीट डिश खाकर फूड कोमा में पहुंचे Ranveer Singh, कुछ ऐसा हुआ हाल
AajTak
रणवीर सिंह ने न्यूयॉर्क ट्रिप में खूब एंजॉय किया है. उन्होंने विदेश से स्वीट डिश की कुछ फोटोज शेयर की हैं. एक्टर ने इन सभी लजीज डेजर्ट्स का लुत्फ उठाया. इतना कुछ खाने के बाद रणवीर ने अपना हाल दिखाया है.
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क में शॉपिंग की और टाको, हनी-बटर टोस्ट, मार्शमेलो, पेस्ट्री सहित यहां के अन्य लजीज खाने का खूब स्वाद चखा. अब इतना कुछ खाने के बाद क्या हाल हुआ हो, ये भी अंदाजा लगा लें. घबराने की बात नहीं हैं, उनका क्या हाल हुआ, ये खुद रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर बताया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












