
ढाका की एक बहुमंजिला इमारत में ब्लास्ट, हादसे में 14 की मौत, 100 घायल
AajTak
ढाका के गुलिस्तान इलाके में मंगलवार शाम एक इमारत में हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए. दमकल अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट बीआरटीसी बस काउंटर के पास शाम करीब 4:45 बजे हुआ.
बांग्लादेश के ढाका के गुलिस्तान इलाके में मंगलवार शाम एक इमारत में हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए. फायरब्रिगेड सर्विस से जुड़े अधिकारी रशीद बिन खालिद ने बताया कि बचाव अभियान चलाने के लिए घटनास्थल पर फायर सर्विस की ग्यारह यूनिट काम कर रही हैं.
धमाके से गुलिस्तान बीआरटीसी बस काउंटर काउंटर के दक्षिण की ओर एक पांच मंजिला इमारत, ग्राउंड फ्लोर पर एक सेनेटरी की दुकान, बैंक का कार्यालय प्रभावित हुईं हैं, लेकिन कोई भी इमारत नहीं गिरी है.
दमकल अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट बीआरटीसी बस काउंटर के पास शाम करीब 4:45 बजे हुआ. डीएमसीएच पुलिस चौकी के प्रभारी निरीक्षक बच्चू मिया ने कहा कि अब तक 14 शवों और 100 से अधिक घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है. विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है. धमाका सिद्दीकी बाजार में स्थित एक व्यावसायिक इमारत में हुआ जिसमें कई ऑफिस और स्टोर थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









